Team of Trainee: प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों के दल ने किया शिल्पग्राम का भ्रमण

Sun, Feb 08 , 2026, 09:01 PM

Source : Uni India

उदयपुर। भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) 2025 के प्रशिक्षु अधिकारियों ने रविवार को उदयपुर में शीतकालीन अध्ययन यात्रा के दौरान शिल्पग्राम का भ्रमण किया। इस दौरान 11 सदस्यीय प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने बंजारा मंच पर विभिन्न लोक कलाओं की जीवंत प्रस्तुतियां देखीं। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र (West Zone Cultural Centre) के निदेशक फुरकान खान ने बताया कि सर्वप्रथम उनका शिल्पग्राम मुख्य द्वार पर पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया।

 उसके बाद पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर के उप निदेशक (कार्यक्रम) पवन अमरावत (Pawan Amrawat) ने शिल्पग्राम का अवलोकन कराया। वहां प्रदर्शित विभिन्न राज्यों की पारंपरिक झोपड़ियों, मूर्तिकला पार्क , ग्रामीण परिवेश आदि के बारे में बताया। इसके बाद प्रशिक्षु अधिकारियों ने बंजारा मंच पर लोक कलाकारों द्वारा दी गई लंगा मांगणियार, कालबेलिया, गोंधल, चकरी, डांग आदि लोक संस्कृतियों की प्रस्तुतियां देखी और कलाकारों के साथ सामूहिक फोटो भी खिंचवाए।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups