Wild Elephants Trampled: रामगढ़ में जंगली हाथियों का कहर: दादा-पोते की मौत, 4 घायल; गांव में अफरा-तफरी

Sat, Feb 07 , 2026, 12:34 PM

Source : Uni India

Wild Elephants Wreaked Havoc : झारखंड के रामगढ़ जिले के महुआटांड़ गंगपुर (Mahuatand Gangpur) में जंगली हाथियों (wild elephants trampled) ने शुक्रवार को 55 वर्षीय समर साव और उनके 3 वर्षीय पोते अमन कुमार को कुचलकर मार डाला। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिजन व ग्रामीण चीखते-चिल्लाते रहे, लेकिन हाथियों के आतंक से कोई पास जाने की हिम्मत न जुटा सका। सूचना पर प्रशासन व वन विभाग की टीम पहुंची।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, 5 हाथियों का झुंड अचानक गांव में घुसा और एक घर को निशाना बनाया। इसी क्रम में समर साव व उनका पोता हाथियों की चपेट में आ गए। दोनों को बेरहमी से कुचल दिया गया, मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। परिवार वाले कुछ समझ पाते, उससे पहले हाथी गलियों में तांडव मचाते रहे। हाथी भागने के बाद ग्रामीणों ने साहस जुटाकर शव निकाले। हाथी हमले में 11 वर्षीय राशि कुमारी, 6 वर्षीय आयुष कुमार, 9 वर्षीय राहुल कुमार व 50 वर्षीय शांति देवी घायल हुए। 

राहुल का पैर कुचल दिया गया, उसकी हालत नाजुक है। सभी को रामगढ़ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज चल रहा है। एक दिन पहले ही सटे पन्नू गांव में हाथियों ने 3 लोगों की जान ली थी। ग्रामीणों का आरोप है कि शाम 5 बजे बाद बिजली कट जाती है, अंधेरा छा जाता है। इसी का फायदा उठाकर हाथी आते हैं। बिजली कटौती व हाथी हमलों से ग्रामीण आक्रोशित हैं, स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups