Mahendra Singh Dhoni on T20s : पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Former captain Mahendra Singh Dhoni) का मानना है कि मौजूदा समय में भारतीय टीम टी-20 (T20s) में दुनिया की सबसे खतरनाक टीम है और शनिवार से शुरु हो रहे टी-20 विश्वकप 2026 (T20 World Cup 2026) में वह सबसे बड़ी चुनौती बनकर उभरेगी। धोनी ने एक कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने कहा, “एक अच्छी टीम के लिए जो कुछ भी चाहिए, सब कुछ इसमें मौजूद है। विशेष रूप से इस प्रारूप में इनके पास अनुभव की कोई कमी नहीं है। उन्होंने दबाव में खेला है। टीम में जो भी खिलाड़ी जिस भी भूमिका में है, वह उस भूमिका को काफी समय से निभाता आ रहा है।
धोनी के इस भरोसे की आंकड़े भी गवाही देते हैं। पूर्व चैंपियन भारतीय टीम ने अक्तूबर 2023 से अब तक खेले गए टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 51 बार जीत का स्वाद चखा है, जबकि आठ मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा। टीम की ताकक उसकी विस्फोटक बल्लेबाजी है, जहां बड़े-बड़े सिक्सर जड़ने वाले खिलाड़ी मौजूद हैं। गेंदबाजी में भी भारत का पलड़ा भारी है। भारत के पास जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती जैसे दो सबसे अच्छे गेंदबाज मौजूद हैं। उन्होंने कहा, “जो चीज मुझे परेशान करती है, वह है ओस। मुझे ओस बिल्कुल पसंद नहीं है। ओस बहुत कुछ बदल देती है। जब मैं स्वयं खेलता था, तब भी ओस से सबसे अधिक डर लगता था, क्योंकि वहां टॉस बेहद अहम हो जाता है और कई चीजें उसी पर निर्भर हो जाती हैं।
उन्होंने कहा, अगर हम बेहतरीन टीमों के खिलाफ दस मैच खेलें और हालात बराबर हों, तो ज़्यादातर मौकों पर हम ही विजेता बनकर निकलेंगे। समस्या तब आती है, जब आपकी टीम के कुछ खिलाड़ियों का दिन खराब होता है और सामने वाली टीम का कोई खिलाड़ी शानदार दिन बिता देता है। टी-20 क्रिकेट में ऐसा हो सकता है। ऐसे मौकों पर, चाहे लीग स्टेज हो या नॉकआउट, वही समय होता है जब दुआओं की जरूरत पड़ती है। कोई भी खिलाड़ी चोटिल न हो। जो भी भूमिकाएं दी गई हैं, खिलाड़ी उन्हें पूरा करें। अगर ऐसा होता है, तो नजर न लगे, लेकिन यह टीम वाकई सबसे खतरनाक टीमों में से एक है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Feb 04 , 2026, 02:16 PM