ऑनलाइन गेमिंग ने ली जान ! गाज़ियाबाद में तीन सगी बहनों ने नौवीं मंजिल से कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली

Wed, Feb 04 , 2026, 04:03 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

गाज़ियाबाद: उत्तर प्रदेश के जिला ग़ाज़ियाबाद स्थित टीला मोड़ थाना क्षेत्र (Tila Mod police station area) के भारत सिटी अपार्टमेंट में गत रात एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। भारत सिटी के बी वन टॉवर (B1 Tower in Bharat City) के फ्लैट नंबर 907 में रहने वाली तीन सगी बहनों ने सामूहिक रूप से आत्महत्या (committed suicide) कर ली। यह घटना बुधवार तड़के करीब दो बजे की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों बच्चियों को तत्काल एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस आज सुबह बच्चियों के आत्महत्या की जानकारी देते हुए कहा कि मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि तीनों बहनें ऑनलाइन गेमिंग (online gaming) की आदि थीं और वे कोरियाई ऑनलाइन गेम खेलती थीं। सुसाइड नोट में बच्चियों ने माता-पिता से खेद व्यक्त किया है। मृतक बहनों की पहचान निशिका (16 वर्ष), प्राची (14 वर्ष) और पाखी (12 वर्ष) के रूप में हुई है। 

तीनों बहनों ने अपार्टमेंट के नौ मंजिल से कूदकर जान दे दी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। परिजनों से पूछताछ के साथ-साथ यह भी जांच की जा रही है कि ऑनलाइन गेमिंग का इस घटना से कितना संबंध है। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
छत्तीसगढ़ कैबिनेट की बैठक में लिए गए नौ अहम फैसले! मादक पदार्थों की रोकथाम की दिशा में बड़ा निर्णय,10 जिलों में होगा जिला स्तरीय एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने अनुच्छेद 224ए का इस्तेमाल कर इलाहाबाद हाईकोर्ट में पांच तदर्थ न्यायाधीशों की नियुक्ति मंजूर की, न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 115
Bhor Ghat Horrific gas Tanker Accident: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर आज 'महाट्रैफिक'; 'इन' दूसरे रास्तों का इस्तेमाल करने की अपील
आज ममता बनर्जी उच्चतम न्यायालय के समक्ष व्यक्तिगत रूप से होंगी पेश, कर रही हैं बंगाल एसआईआर प्रक्रिया को रोकने की मांग
ऑनलाइन गेमिंग ने ली जान ! गाज़ियाबाद में तीन सगी बहनों ने नौवीं मंजिल से कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups