Case of Misuse of MLA Funds: विधायक निधि के दुरुपयोग के मामले में पूर्व निर्दलीय विधायक को ईडी ने किया गिरफ्तार

Wed, Feb 04 , 2026, 12:47 PM

Source : Uni India

अलवर: राजस्थान में अलवर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की क्षेत्रीय इकाई ने विधायक निधि के दुरुपयोग के मामले (case of misuse of MLA funds) में बहरोड़ से निर्दलीय विधायक रह चुके बलजीत यादव को मंगलवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की दर्ज प्राथमिकी के आधार पर हुई है। ईडी इस प्राथमिकी के आधार पर धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत जांच कर रही थी। ईडी ने उन्हें यहां शाहजहांपुर टोल प्लाजा पर तब पकड़ा जब वे दिल्ली जा रहे थे। प्लाजा पर चार-पांच गाड़ियों में प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी और कर्मचारी और सीआरपीएफ के जवान भी थे। यादव को हिरासत में लेकर वे तुरंत ही जयपुर के लिए रवाना हो गए।

सूत्रों ने बताया कि पूर्व विधायक यादव पर आरोप है कि उनके विधायक कार्यकाल के दौरान अलवर जिले की 32 सरकारी विद्यालयों खेल सामग्री की आपूर्ति में विधायक निधि का दुरुपयोग किया गया। यह राशि करीब चार करोड रुपए बताई जा रही है। जांच में सामने आया कि विद्यालयों को घटिया गुणवत्ता की खेल सामग्री दी गई, जबकि भुगतान सरकारी मानकों के अनुसार किया गया। यह आपूर्ति पूर्व विधायक के सहयोगियों और रिश्तेदारों से जुड़ी फर्मों के माध्यम से की गई। सूत्रों ने बताया कि ईडी ने पिछले वर्ष इस मामले में व्यापक छापेमारी की थी। जनवरी 2025 में जयपुर में आठ, दौसा और अलवर में एक-एक ठिकानों सहित कुल 10 स्थानों पर कार्रवाई की गई थी।

छापेमारी के दौरान 31 लाख रुपये की नकदी और संपत्तियों से जुड़े कई अहम दस्तावेज जब्त किए गए थे, जिन्हें जांच के लिए महत्वपूर्ण माना गया। सूत्रों ने बताया कि एसीबी की जांच में कुछ फर्मों के साथ ही शिक्षा विभाग से जुड़े कुछ कर्मचारी और अधिकारी भी आरोपी बनाए गए हैं। उल्लेखनीय है कि यादव वर्ष 2018 से 2023 तक बहरोड़ से निर्दलीय विधायक रहे। उन्होंने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम छेड़ी थी। वह भ्रष्टाचार के खिलाफ काले कपड़े पहनकर राज्य भर में धरना प्रदर्शन करते रहे थे। उन्होंने भ्रष्टाचार की जानकारी देने वालों को 51 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की थी। इसके लिये वह चर्चा में रहे थे।

वैसे तो यादव ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार को समर्थन दिया था, लेकिन मार्च 2022 में नकल माफिया और गुरुकुल यूनिवर्सिटी फर्जीवाडे को लेकर गहलोत सरकार को कटघरे में खड़ा किया था। उन्होंने काले कपड़े पहनकर 12 घंटे तक लगातार जयपुर के सेंट्रल पार्क ट्रैक पर दौड़ लगाई थी। भ्रष्टाचार के खिलाफ बलजीत यादव की यह मुहिम पूरे देश में चर्चा में रही थी। इसके अलावा उन्होंने भ्रष्टाचार के सुबूत देने पर 51 हजार रुपये का इनाम देने की भी घोषणा की थी। अब उन्हीं पर लगे गंभीर आरोपों को लेकर जांच एजेंसियों की कार्रवाई ने राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
छत्तीसगढ़ कैबिनेट की बैठक में लिए गए नौ अहम फैसले! मादक पदार्थों की रोकथाम की दिशा में बड़ा निर्णय,10 जिलों में होगा जिला स्तरीय एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने अनुच्छेद 224ए का इस्तेमाल कर इलाहाबाद हाईकोर्ट में पांच तदर्थ न्यायाधीशों की नियुक्ति मंजूर की, न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 115
Bhor Ghat Horrific gas Tanker Accident: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर आज 'महाट्रैफिक'; 'इन' दूसरे रास्तों का इस्तेमाल करने की अपील
आज ममता बनर्जी उच्चतम न्यायालय के समक्ष व्यक्तिगत रूप से होंगी पेश, कर रही हैं बंगाल एसआईआर प्रक्रिया को रोकने की मांग
ऑनलाइन गेमिंग ने ली जान ! गाज़ियाबाद में तीन सगी बहनों ने नौवीं मंजिल से कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups