बंगाल विधानसभा में बजट पेश, भाजपा विधायकों का वाकआउट

Fri, Mar 11 , 2022, 03:10 AM

Source : Uni India

कोलकाता, 11 मार्च (हि.स.)। पश्चिम बंगाल विधानसभा (West Bengal Assembly) में शुक्रवार को राज्य सरकार (State government) ने वित्तीय वर्ष 2022- 23 का बजट पेश किया है। वित्त मंत्री चन्द्रिमा भट्टाचार्य ने दोपहर 2 बजे से बजट पेश किया है। केंद्र की योजनाओं को नाम बदलकर राज्य सरकार की अपनी बताने के खिलाफ भाजपा के विधायकों ने सदन से वाकआउट किया। शुक्रवार को वित्त मंत्री चन्द्रिमा भट्टाचार्य ने दो करोड़ रुपये घाटे का बजट पेश किया है। मंत्री ने दावा किया है कि महामारी की वजह से घाटे का बजट है। उन्होंने यह भी दावा किया है कि अगले चार सालों में पश्चिम बंगाल में एक करोड़ 30 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। शिक्षा, स्वास्थ्य और आम लोगों के लिए उन्होंने कई महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा की है। राज्य विधानसभा में बजट पेश करने वाली वह पहली महिला वित्त मंत्री बन गई हैं। इसके पहले वित्त वर्ष 2021 में तत्कालीन वित्त मंत्री अमित मित्रा की तबीयत खराब हो जाने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बजट पेश किया था लेकिन वह मुख्यमंत्री के रूप में थीं। शुक्रवार को विधानसभा में वित्त मंत्री चन्द्रिमा भट्टाचार्य जब बजट पेश करने के लिए खड़ी हुईं तब भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के विधायकों ने विरोध प्रदर्शन और हंगामा शुरू कर दिया। नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में भाजपा विधायकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। शुभेन्दु का आरोप है कि केंद्र की योजनाओं का नाम बदलकर राज्य सरकार अपना बता रही है। यह नहीं चलेगा। शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में भाजपा विधायकों ने जबरदस्त हंगामाकर सदन से वाकआउट कर दिया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups