चन्नी ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

Fri, Mar 11 , 2022, 02:52 AM

Source : Uni India

चंडीगढ़, 11 मार्च (हि.स.)। विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह (Chief Minister Charanjit Singh) ने अपने पद से इस्तीफा (Resignation) देते हुए राज्यपाल से 15वीं विधानसभा को भंग करने की सिफारिश कर दी है। राज्यपाल ने चन्नी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। राज्यपाल ने आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान को नई सरकार के गठन का न्यौता दे दिया है। पंजाब में गुरुवार को घोषित चुनाव परिणाम के बाद सत्तारूढ़ कांग्रेस महज 18 सीटों पर सिमट गई थी। राज्य में 117 विधायकों वाली पंजाब विधानसभा में पूर्ण बहुमत के लिए 59 विधायकों की जरूरत है लेकिन आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने 92 सीटों पर जीत दर्ज की है। बदले घटनाक्रम के बाद चरणजीत सिंह चन्नी ने शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई। इस बैठक में औपचारिक रूप से उन्हें मुख्यमंत्री का कार्यभार छोड़ दिया। इसके बाद चन्नी राजभवन पहुंचे और राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित (Governor Banwari Lal Purohit) के साथ मुलाकात कर उन्हें अपने पद से इस्तीफा सौंप दिया। राज्यपाल ने चन्नी का इस्तीफा स्वीकार करते हुए पंजाब में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को नई सरकार के कार्यभार संभालने तक सांकेतिक रूप में कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में काम करने का आग्रह किया है। सबसे बड़ा दल होने के नाते आम आदमी पार्टी को नई सरकार के गठन का न्यौता दिया गया है। अब भगवंत मान राज्यपाल को 92 विधायकों की सूची सौंपकर पंजाब में नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। जिसके बाद राज्यपाल की सहमति के साथ नई सरकार शपथ लेगी। माना जा रहा है कि पंजाब में 16 मार्च को नई सरकार शपथ लेगी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups