पल्लेकेले: टॉम बैंटन (Tom Banton) (नाबाद 54) रनों की पारी की बदौलत इंग्लैंड ने दूसरे टी-20 मुकाबले (T20 match) में श्रीलंका को वर्षा प्रभावित मुकाबले में (DLS method) से दो गेंदें शेष रहते छह विकेट से हरा दिया। इसी जीत के साथ ही इंग्लैंड ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से अजये बढ़त बना ली है।
इंग्लैंड ने रविवार रात टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पवन रत्नायके (40), कामिल मिशारा (36), पुथुम निसंका (34), कुसल मेंडिस (32) और चरित असलंका (नाबाद 28) के योगदान से निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 189 का स्कोर बनाया। बारिश के कारण मैच कुछ देर के लिए रुका और फिर कम ओवरों के साथ डीएलएस पद्धति से 168 रनों का नया लक्ष्य निर्धारित किया गया।
इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर ने दो विकेट लिये। विल जैक्स, लियम डॉसन और आदिल रशीद ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। इसे बाद बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने टॉम बैंटन 33 गेंदों में (54), जॉस बटलर (39), कप्तान हैरी ब्रूक (36) और सैम करन (नाबाद 20) के योगदान से 16.4 ओवरों में चार विकेट पर 173 रन बनाकर मुकाबला छह विकेट से अपने नाम कर लिया। श्रीलंका के लिए मतीशा पतिराना ने दो विकेट लिये। दसून शानका और दुनित वेल्लालगे ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Feb 02 , 2026, 03:52 PM