Australian Open 2026 Final : स्पेन के युवा खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज़ (Australian Open 2026 Final) ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 के पुरुष सिंगल्स टूर्नामेंट के फाइनल मैच में इतिहास रच दिया। उन्होंने फाइनल में अनुभवी और दुनिया के नंबर 1 टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) को हराया। मैच चौथे सेट तक गया। नोवाक जोकोविच ने पहला सेट जीता। हालांकि, इसके बाद कार्लोस अल्काराज़ लगातार तीन सेट में जीत गए। अल्काराज़ ने मैच 3-1 से जीता। अल्काराज़ ने नोवाक जोकोविच को 2-6, 6-2, 6-3, 7-5 से हराया। कार्लोस अल्काराज़ ने पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता और करियर ग्रैंड स्लैम पूरा किया। जब कोई खिलाड़ी अपने करियर में चारों बड़े टूर्नामेंट जीतता है, तो उसे करियर स्लैम कहा जाता है।
यह कार्लोस अल्काराज़ का सातवां ग्रैंड स्लैम खिताब है। अल्काराज़ ने 22 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलियन ओपन, फ्रेंच ओपन, विंबलडन और US ओपन का खिताब जीता है। उन्होंने 2023 और 2024 में विंबलडन, 2024 और 2025 में फ्रेंच ओपन, 2022 में US ओपन और 2026 में ऑस्ट्रेलियन ओपन जीता है। यह उपलब्धि उन्हें सबसे कम उम्र का पुरुष टेनिस खिलाड़ी बनाती है। उन्होंने 22 साल और 272 दिन की उम्र में करियर ग्रैंड स्लैम पूरा किया था। अल्काराज़ ने 88 साल बाद डॉन बज का रिकॉर्ड तोड़ा है। उन्होंने 22 साल और 363 दिन की उम्र में करियर स्लैम हासिल किया था। कार्लोस अल्काराज़, डॉन बज, रॉड लेवर, रॉय इमर्सन, आंद्रे अगासी, रोजर फेडरर, राफेल नडाल और नोवाक जोकोविच ने करियर स्लैम पूरा किया है।
कार्लोस अल्काराज़ को मिला बड़ा इनाम
ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने के बाद कार्लोस अल्काराज़ को इनाम के तौर पर बड़ी रकम मिली है। उन्हें 2.75 मिलियन डॉलर या करीब 25 करोड़ 21 लाख रुपये का इनाम मिला है। यह ऑस्ट्रेलियन ओपन के इतिहास में सबसे बड़ी इनामी राशि है। जबकि नोवाक जोकोविच को रनर-अप के तौर पर करीब 13 करोड़ रुपये मिले हैं।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Feb 01 , 2026, 07:33 PM