Bio-Pharma Sector Investment: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किया ₹10,000 करोड़ का ऐलान

Sun, Feb 01 , 2026, 12:12 PM

Source : Uni India

नयी दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने 'बॉयो फार्मा शक्ति' योजना ('Bio Pharma Shakti' Scheme) शुरू करने की घोषणा करते हुये कहा है कि इसके तहत बायो फार्मा सेक्टर (Bio Pharma Sector) को बढावा देने के लिए दस हजार करोड़ रुपये का निवेश किया जायेगा।
श्रीमती सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 पेश करते हुए बायो फार्मा क्षेत्र के लिए 'बायो फार्मा शक्ति' रणनीति के तहत अगले पांच साल में दस हजार करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य ज्ञान, तकनीक और नवाचार के माध्यम से स्वास्थ्य योजना को उन्नत करना है। यह निवेश भारत को वैश्विक बायो फार्मा विनिर्माण केंद्र बनाने और गैर संक्रामक बीमारियों से निपटने में मदद करेगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups