राजस्थान में दो घंटे में ही संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायत का हुआ निस्तारण

Sat, Jan 31 , 2026, 12:10 PM

Source : Uni India

डूंगरपुर : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Rajasthan Chief Minister Bhajanlal Sharma) ने प्रदेश में सुशासन एवं आमजन को राहत देने के प्रयासों के तहत संपर्क पोर्टल (Sampark portal) पर दर्ज शिकायत के मामले में हाथों-हाथ राहत देने के निर्देश के बाद जिला प्रशासन डूंगरपुर ने तत्परता दिखाते हुए मात्र दो घंटे में ही समस्या का निराकरण करके कर सुशासन की मिसाल शुक्रवार को डूंगरपुर के बोडीगाम छोटा (Bodigam Chhota in Dungarpur) निवासी जितेंद्र सिंह से संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरण के संबंध में बात की और उनके बच्चों के मूल निवास एवं जाति प्रमाण पत्र के लिए सात दिन पूर्व किए आवेदन के निस्तारण के निर्देश दिए।

 इसके बाद तत्काल कार्यवाही करते हुए मात्र दो घंटे में ही हाथों हाथ मूल निवास एवं जाति प्रमाण पत्र जारी कर परिवादी को राहत प्रदान की गई। सिंह ने बताया कि साबला तहसील के बोडीगाम छोटा निवासी जितेंद्र सिंह ने अपने दो बच्चों के मूल निवास एवं जाति प्रमाण पत्र बनवाने के आवेदन के संबंध में संपर्क पोर्टल पर गुरुवार को शिकायत डाली थी। 

उन्होंने बताया कि उन्हें शुक्रवार को अपराह्न तीन बजे मुख्यमंत्री कार्यालय से इसके बारे में सूचना प्राप्त होते ही केवल दो घंटे के भीतर ही मूल निवास प्रमाण पत्र एवं जाति प्रमाण पत्र जारी करवा दिए गए। इसके बाद परिवादी जितेंद्र सिंह ने इस तत्काल प्रमाण पत्र बनवाने एवं राहत देने के लिए राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai Feriwala Attack on BMC Workers: बिना इजाज़त कार्रवाई  करने गए BMC अधिकारियों पर फेरीवालों का हमला! पीट-पीटकर मारा, कांदिवली में चौंकाने वाला सीन
Breaking News: आगर-मालवा नगर परिषद कार्यालय में लगी आग! कंटेनर की टक्कर से स्कार्पियो चालक की मौत, गोली मारकर आत्महत्या, पढ़ें देश- प्रदेश की खबरें एक क्लिक में
Trains Were Crowded after Holi: तीन दिन के लिए रेलवे और यात्रियों की अग्निपरीक्षा! होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, ट्रेनो में जगह नहीं
अमेरिकी-इजरायली हमलों में 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत! ईरान के प्रतिनिधि  इरावानी ने कहा कि 180 बच्चों की मौत और 20 स्कूलों को नुकसान 
बिहार के चार जिलों में बनेंगे नए थाना भवन! बेगूसराय में होगा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निर्माण, 46.34 करोड़ रुपये की स्वीकृति : सम्राट चौधरी

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups