मुंबई, 11 मार्च (हि.स.)। शिवसेना (Shiv Sena) प्रवक्ता राज्यसभा सदस्य संजय राऊत (Sanjay Raut) ने कहा कि महाविकास आघाड़ी सरकार भाजपा के हर हमले के लिए तैयार है। चार राज्यों के चुनाव में मिली सफलता के बाद भाजपा महाराष्ट्र सरकार पर और तेजी से हमला करने वाली है। केंद्रीय जांच एजेंसियों के छापे और तेजी से पड़ने वाले हैं। महाविकास आघाड़ी सरकार (Maha Vikas Aghadi Govt.) इससे डरने वाली नहीं है। संजय राऊत ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा कि लोकशाही में जीत-हार कोई मायने नहीं रखती है। यह लोकशाही का हिस्सा है। मगर जीत के बाद भाजपा नेता जिस तरह की बातें कर रहे हैं। यह बंदर को शराब (alcohol) की बोतल मिलने जैसा ही है। संजय राऊत ने कहा कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले भी इसी तरह का दावा किया गया था। पश्चिम बंगाल में चुनाव में क्या हुआ ,वह सभी ने देखा है। इसलिए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, मुंबई नगर निगम चुनाव में भाजपा के इन दावों की हवा निकलने वाली है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Mar 11 , 2022, 12:19 PM