Protest: भिण्ड में यूजीसी कानून विरोध प्रदर्शन में कलेक्ट्रेट कांच टूटने पर पुलिस ने किया मामला दर्ज!

Thu, Jan 29 , 2026, 10:37 PM

Source : Uni India

भिण्ड। मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले में बुधवार को यूजीसी कानून के विरोध(Protest against UGC law) में आयोजित सवर्ण समाज के आंदोलन के दौरान कलेक्ट्रेट भवन के मुख्य प्रवेश द्वार का कांच टूट गया। मामले में कलेक्ट्रेट में तैनात सुरक्षा कर्मी की शिकायत पर भिण्ड देहात थाना पुलिस ने 4 से 5 अज्ञात लोगों के खिलाफ ए.आई.आर. दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। कल सवर्ण समाज द्वारा यूजीसी कानून के विरोध में बड़ा आंदोलन आयोजित किया गया था। इस दौरान धन्वंतरी कॉम्प्लेक्स से कलेक्ट्रेट तक युवाओं ने अर्धनग्न प्रदर्शन करते हुए रैली निकाली। रैली कलेक्ट्रेट पहुंचने पर प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर कोई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं था। अधिकारियों की अनुपस्थिति से नाराज कुछ युवाओं ने कलेक्ट्रेट भवन के मुख्य प्रवेश द्वार पर लगे चैनल को खोलने का प्रयास किया। इसी दौरान अफरा-तफरी में प्रवेश द्वार का कांच टूट गया।

घटना के बाद कलेक्ट्रेट में तैनात सुरक्षा कर्मी (Security personnel) ने देहात थाना में लिखित शिकायत दी। शिकायत में कहा गया कि आंदोलन के दौरान कुछ अज्ञात युवकों द्वारा सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुँचाने का प्रयास किया गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने 4 से 5 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि कांच तोड़ने में शामिल लोगों की पहचान की जा सके। साथ ही आंदोलन में शामिल प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की जा रही है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करना सभी का अधिकार है, लेकिन सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुँचाना कानूनन अपराध है। दोषियों की पहचान होने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai Feriwala Attack on BMC Workers: बिना इजाज़त कार्रवाई  करने गए BMC अधिकारियों पर फेरीवालों का हमला! पीट-पीटकर मारा, कांदिवली में चौंकाने वाला सीन
Breaking News: आगर-मालवा नगर परिषद कार्यालय में लगी आग! कंटेनर की टक्कर से स्कार्पियो चालक की मौत, गोली मारकर आत्महत्या, पढ़ें देश- प्रदेश की खबरें एक क्लिक में
Trains Were Crowded after Holi: तीन दिन के लिए रेलवे और यात्रियों की अग्निपरीक्षा! होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, ट्रेनो में जगह नहीं
अमेरिकी-इजरायली हमलों में 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत! ईरान के प्रतिनिधि  इरावानी ने कहा कि 180 बच्चों की मौत और 20 स्कूलों को नुकसान 
बिहार के चार जिलों में बनेंगे नए थाना भवन! बेगूसराय में होगा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निर्माण, 46.34 करोड़ रुपये की स्वीकृति : सम्राट चौधरी

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups