Theft Caught on CCTV: पानसेमल में दिनदहाड़े 6 लाख की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश!

Thu, Jan 29 , 2026, 09:08 PM

Source : Uni India

बड़वानी। मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के पानसेमल कस्बे में बुधवार को दिनदहाड़े एक व्यवसायी के घर से नगद राशि और गहनों की चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। चोरी की यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे (CCTV camera) में स्पष्ट रूप से कैद हुई है। पानसेमल थाना प्रभारी मंसाराम वगेन ने बताया कि कस्बे के व्यवसायी संजय अग्रवाल के घर अज्ञात बदमाशों ने मुख्य गेट का दरवाजा तोड़कर प्रवेश किया और अलमारी में रखे करीब ढाई लाख रुपये नकद तथा लगभग तीन लाख पचास हजार रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। उन्होंने बताया कि घटना के समय संजय अग्रवाल अपने परिवार के साथ सेंधवा स्थित अपने भाई के घर गए हुए थे। इसी दौरान उन्होंने अपने मोबाइल फोन पर सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से घर का दरवाजा टूटा हुआ देखा। संदेह होने पर वे तुरंत पानसेमल लौटे, जहां घर के अंदर चोरी की पुष्टि हुई।


सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति घर के भीतर घुसते हुए दिखाई दे रहा है, जिसने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और करीब 15 मिनट तक घर में रहने के बाद अलमारी से नकदी और जेवर चुराकर बाहर निकल गया। इस दौरान उसका एक साथी घर के बाहर खड़ा होकर निगरानी करता रहा। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने यह भी बताया कि नवंबर माह में पास के ही कस्बे खेतिया में इसी तरह दिनदहाड़े चोरी की घटना हुई थी, जिसमें शामिल आरोपियों का हुलिया इस वारदात से मेल खा रहा है। पुलिस अधीक्षक जगदीश डाबर ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी तलाश की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai Feriwala Attack on BMC Workers: बिना इजाज़त कार्रवाई  करने गए BMC अधिकारियों पर फेरीवालों का हमला! पीट-पीटकर मारा, कांदिवली में चौंकाने वाला सीन
Breaking News: आगर-मालवा नगर परिषद कार्यालय में लगी आग! कंटेनर की टक्कर से स्कार्पियो चालक की मौत, गोली मारकर आत्महत्या, पढ़ें देश- प्रदेश की खबरें एक क्लिक में
Trains Were Crowded after Holi: तीन दिन के लिए रेलवे और यात्रियों की अग्निपरीक्षा! होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, ट्रेनो में जगह नहीं
अमेरिकी-इजरायली हमलों में 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत! ईरान के प्रतिनिधि  इरावानी ने कहा कि 180 बच्चों की मौत और 20 स्कूलों को नुकसान 
बिहार के चार जिलों में बनेंगे नए थाना भवन! बेगूसराय में होगा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निर्माण, 46.34 करोड़ रुपये की स्वीकृति : सम्राट चौधरी

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups