भोपाल, 11 मार्च (वार्ता)। पांच राज्यों में कांग्रेस (Congress) की बुरी तरह पराजय के बाद मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (Dr. Narottam Mishra) ने आज कटाक्ष करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के 'घर घर चलो' अभियान को पार्टी ने अच्छी तरह स्वीकार किया है और अगले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी घर बैठ जाएगी। डॉ मिश्रा ने कहा कि श्री कमलनाथ के घर-घर चलो अभियान को कांग्रेस अच्छी तरह स्वीकार कर पांच राज्यों में घर बैठ गई। विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पार्टी को घर पर बैठाने का काम किया है। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी घर बैठ जाएगी। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) कांग्रेस के अध्यक्ष श्री कमलनाथ की ओर से राज्य में 'घर घर चलो' अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पार्टी कार्यकर्ताओं को घर-घर लोगों से संपर्क करने को कहा गया है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Mar 11 , 2022, 11:44 AM