ICL Fincorp: आईसीएल फिनकॉर्प के जयपुर में क्षेत्रीय कार्यालय और नयी शाखा का शुभारंभ

Wed, Jan 28 , 2026, 10:08 PM

Source : Uni India

जयपुर: भारतीय गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी आईसीएल फिनकॉर्प लिमिटेड (ICL Fincorp Limited) ने वित्तीय सुगम्यता को बढ़ाने और राष्ट्रीय विकास के समर्थन के लिए बुधवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर में अपने क्षेत्रीय कार्यालय और नई शाखा का शुभारंभ किया। विधायक बालमुकुंदाचार्य (Balmukundacharya) एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बीजू जॉर्ज जोसफ (Biju George Joseph) के आतिथ्य में इसका शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर आयोजित समारोह की आईसीएल फिनकॉर्प के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक एडवोकेट के. जी. अनिलकुमार ने अध्यक्षता की। श्री अनिलकुमार ने बताया कि कंपनी ने जयपुर के वैशाली नगर में यह नया क्षत्रीय कार्यालय खोला, जो इस क्षेत्र के लिए प्राथमिक संचालन केंद्र का काम करेगा। कंपनी के प्रतिनिधियों ने जयपुर के बढ़ते आर्थिक महत्व और रणनीतिक महत्व पर ज़ोर दिया और इन्हें कंपनी के विस्तार के लिए एक मुख्य बाज़ार स्थापित किया ।

उन्होंने बताया कि एक भरोसेमंद गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी के तौर पर आई सी एल सिफ़ नौ प्रतिशत प्रति वर्ष की कम ब्याज दर और प्रति महीना सिफ़ 75 पैसे प्रति 100 पर गोल्ड लोन देती है, ईएमआई (किश्तों) के आधार पर। कंपनी तीन से भी ज़्यादा दशकों की अपनी विरासत के साथ देश भर में दो हजार से अधिक समर्पित कर्मचारियों, तीन सौ से अधिक शाखाओं और 3.5 लाख ग्राहकों का समर्थन प्राप्त है।
कंपनी की पूर्णकालिक निर्देशिका, उपाध्यक्ष एवं सीईओ उमा अनिलकुमार ने बताया कि कंपनी ने केरल, तमिलनाडु से शुरुआत करते हुए कंपनी के सफर को आगे बढ़ाया और पिछले महीने नई दिल्ली के कनाॅट पैलेस में अपनी शाखा खोली और इसके बाद राजस्थान में भी शुभारंभ हो गया और अब अगले सप्ताह बिहार के पटना में भी कंपनी की नई शाखा का शुभारंभ हो जायेगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai Feriwala Attack on BMC Workers: बिना इजाज़त कार्रवाई  करने गए BMC अधिकारियों पर फेरीवालों का हमला! पीट-पीटकर मारा, कांदिवली में चौंकाने वाला सीन
Breaking News: आगर-मालवा नगर परिषद कार्यालय में लगी आग! कंटेनर की टक्कर से स्कार्पियो चालक की मौत, गोली मारकर आत्महत्या, पढ़ें देश- प्रदेश की खबरें एक क्लिक में
Trains Were Crowded after Holi: तीन दिन के लिए रेलवे और यात्रियों की अग्निपरीक्षा! होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, ट्रेनो में जगह नहीं
अमेरिकी-इजरायली हमलों में 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत! ईरान के प्रतिनिधि  इरावानी ने कहा कि 180 बच्चों की मौत और 20 स्कूलों को नुकसान 
बिहार के चार जिलों में बनेंगे नए थाना भवन! बेगूसराय में होगा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निर्माण, 46.34 करोड़ रुपये की स्वीकृति : सम्राट चौधरी

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups