Gangsters Challenge: गैंगस्टरों ने एसएसपी दफ्तर में युवक की हत्या कर सरकार को दी चुनौती : परगट सिंह

Wed, Jan 28 , 2026, 08:38 PM

Source : Uni India

चंडीगढ़। पूर्व शिक्षा मंत्री और विधायक परगट सिंह (Pargat Singh) ने बुधवार को पंजाब सरकार के 'वॉर एंगेस्ट गैंगस्टर' पर तंज कसते हुए कहा कि पुलिस गैंगस्टरों को ढूंढने के लिए मारी मारी फिर रही है और गैंगस्टर खुलेआम पुलिस के घर में आकर हत्या करके चले जाते हैं। सिंह ने सवाल उठाया कि सबसे सुरक्षित माने जाने वाले वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कार्यालय मोहाली में अगर हत्या हो सकती है तो राज्य के आम लोग कहां सुरक्षित रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य कानून व्यवस्था बुरी तरह से बिगड़ चुकी है और काबू कर पाना या सुधार पाना अब आम आदमी पार्टी (AAP) और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के बस की बात नहीं रही। अपराधी अब पुलिस और सरकार को खुलेआम उनके घर आकर चुनौती दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह पहले ही कह चुके हैं कि आप कानून व्यवस्था बनाए रखने में शुरू से ही असफल साबित हुई है। यह पार्टी सिर्फ इवेंट क्रिएट करती है और इस बार भी उन्होंने पंजाब के लोगों को मूर्ख बनाने के लिए गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई का इवेंट क्रिएट किया है। उन्होंने कहा कि 12000 पुलिस मुलाजिमों की 2000 टीमें लगाकर गैंगस्टरों को खत्म करने की बात करने वाली सरकार बताए कि आखिर यह कौन से गैंगस्टर हैं जो बिना किसी डर के वारदातों को खुलेआम अंजाम दे रहे हैं। उनमें पुलिस का खौफ खत्म हो चुका है।

पूर्व शिक्षा मंत्री ने कहा कि एसएसपी दफ्तर में जहां हथियारबंद पुलिस मुलाजिमों की फौज तैनात हैं और वहां आकर हत्या करके फरार हो जाना सरकार के मुंह और उनकी मुहिम को गैंगस्टरों का तमाचा है। सवाल यह भी खड़ा होता है कि आखिर पुलिस ने वारदात को अंजाम दे रहे इन गैंगस्टरों पर जवाबी कार्रवाई क्यों नहीं की? यह पुलिस की नाकामी को दर्शाता है। उच्च न्यायालय की तरफ से एसएसपी मोहाली को तलब किया जाना भी सरकार की असफलता को साबित करता है। सिंह ने कहा कि आप सरकार की इस मुहिम के बावजूद गैंगस्टरों की तरफ से फिरौती मांगें जाना और हत्याएं करने का सिलसिला थमा नहीं है। उल्टा यह बढ़ता जा रहा है। आज सुबह ही डेरा बाबा नानक में एक मशहूर कैमिस्ट शॉप के मालिक को गोलियां मार कर मौत के घाट उतार दिया जाता है। इससे भी फिरौती मांगी गई थी और एक बार पहले भी हमले की कोशिश की गई थी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai Feriwala Attack on BMC Workers: बिना इजाज़त कार्रवाई  करने गए BMC अधिकारियों पर फेरीवालों का हमला! पीट-पीटकर मारा, कांदिवली में चौंकाने वाला सीन
Breaking News: आगर-मालवा नगर परिषद कार्यालय में लगी आग! कंटेनर की टक्कर से स्कार्पियो चालक की मौत, गोली मारकर आत्महत्या, पढ़ें देश- प्रदेश की खबरें एक क्लिक में
Trains Were Crowded after Holi: तीन दिन के लिए रेलवे और यात्रियों की अग्निपरीक्षा! होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, ट्रेनो में जगह नहीं
अमेरिकी-इजरायली हमलों में 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत! ईरान के प्रतिनिधि  इरावानी ने कहा कि 180 बच्चों की मौत और 20 स्कूलों को नुकसान 
बिहार के चार जिलों में बनेंगे नए थाना भवन! बेगूसराय में होगा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निर्माण, 46.34 करोड़ रुपये की स्वीकृति : सम्राट चौधरी

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups