Largest Free Trade Agreement: भारत ने यूरोपीय संघ के साथ इतिहास का सबसे बड़ा मुक्त व्यापार समझौता किया: मोदी

Tue, Jan 27 , 2026, 03:17 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने कहा है कि भारत ने यूरोपीय संघ (European Union) के 27 देशों के साथ अपने इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा मुक्त व्यापार समझौता (Largest Free Trade Agreement) किया है जो साझा समृद्धि का प्रारूप है। श्री मोदी ने मंगलवार को यहां यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा (European Council President Antonio Costa) और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वान डेर लेयेन के साथ 16 वें भारत- ई यू शिखर सम्मेलन के बाद संयुक्त वक्तव्य में कहा कि यह एक ऐतिहासिक अवसर है जब विश्व की दो सबसे बड़ी लोकतांत्रिक शक्तियां अपने संबंधों में निर्णायक अध्याय जोड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में भारत और यूरोपीय संघ के संबंधों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, आर्थिक समन्वय और मजबूत जन संपर्क के आधार पर हमारी साझेदारी नई ऊंचाइयों तक पहुंच रही है और इसी को आगे बढाते हुए भारत ने आज अपने इतिहास का सबसे बड़ा मुक्त व्यापार समझाैता किया है। उन्होंने कहा, आज भारत ने अपने इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा मुक्त व्यापार समझौता संपन्न किया है। आज 27 तारीख है और ये सुखद संयोग है कि आज ही के दिन,यूरोपीय संघ के 27 देशों के साथ भारत ये मुक्त व्यापार समझौता कर रहा है। यह सिर्फ व्यापार समझौता नहीं है। यह साझा समृद्धि का नया खाका है। 

 मोदी ने कहा कि भारत और संघ का सहयोग विश्व की बेहतरी के लिए महत्वपूर्ण साझेदारी है। उन्होंने कहा कि दोनों देश वैश्विक संस्थाओं में सुधारों के पक्षधर हैं और इन्हें जरूरी मानते हैं। उन्होंने कहा , " बहुपक्षवाद और अंतर्राष्ट्रीय नियमों का सम्मान हमारी साझा प्राथमिकता है। हम एकमत हैं कि आज की चुनौतियों का समाधान करने के लिए वैश्विक संस्थाओं में सुधार अनिवार्य है। इससे पहले श्री मोदी ने दोनों यूरोपीय नेताओं का स्वागत करते हुए उनके गणतंत्र दिवस में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने को ऐतिहासिक क्षण करार दिया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai Feriwala Attack on BMC Workers: बिना इजाज़त कार्रवाई  करने गए BMC अधिकारियों पर फेरीवालों का हमला! पीट-पीटकर मारा, कांदिवली में चौंकाने वाला सीन
Breaking News: आगर-मालवा नगर परिषद कार्यालय में लगी आग! कंटेनर की टक्कर से स्कार्पियो चालक की मौत, गोली मारकर आत्महत्या, पढ़ें देश- प्रदेश की खबरें एक क्लिक में
Trains Were Crowded after Holi: तीन दिन के लिए रेलवे और यात्रियों की अग्निपरीक्षा! होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, ट्रेनो में जगह नहीं
अमेरिकी-इजरायली हमलों में 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत! ईरान के प्रतिनिधि  इरावानी ने कहा कि 180 बच्चों की मौत और 20 स्कूलों को नुकसान 
बिहार के चार जिलों में बनेंगे नए थाना भवन! बेगूसराय में होगा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निर्माण, 46.34 करोड़ रुपये की स्वीकृति : सम्राट चौधरी

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups