...जब पीएम मोदी ने कहा था, मां विंध्यवासिनी के चरण को छूकर मीरजापुर का समय तय करता है देश का समय

Fri, Mar 11 , 2022, 09:40 AM

Source : Uni India

जाते-जाते विंध्यवासियों काे प्रणाम कर गए थे पीएम मोदी,
 सात मार्च को मिला आशीर्वाद, 10 मार्च को भाजपा ने रचा इतिहास
मीरजापुर, 10 मार्च (हि.स.)।
...जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था, भारतीय मानक समय रेखा मीरजापुर (mirzapur) से होकर गुजरती है। मां विंध्यवासिनी के चरण को छूकर मीरजापुर का समय पूरे देश का समय तय करता है। इसलिए मीरजापुर का विकास, यूपी का विकास, देश के विकास को गति देता है। डबन इंजन की सरकार ही विकास के गति को और आगे बढ़ाएगी। जाते-जाते प्रधानमंत्री मोदी विंध्यवासियों काे प्रणाम भी कर गए थे। जनता के साथ मां विंध्यवासिनी का आशीर्वाद मिला तो भाजपा ने 10 मार्च को इतिहास रच दिया। अब योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) डबन इंजन की सरकार से विकास को रफ्तार को और बढ़ाएंगे। दरअसल विधानसभा चुनाव के बाद लोग नतीजों का इंतजार कर रहे थे। 10 मार्च को इंतजार खत्म हुआ तो हर तरफ भगवा रंग छा गया और जय श्रीराम के नारे भी गूंजने लगे।
मां विंध्यवासिनी के पावन नगरी विंध्य धरा से फतह मतलब सूबे में फतह...। इतिहास गवाह है कि मीरजापुर विधानसभा से जिस भी पार्टी का प्रत्याशी जीत हासिल करता है, सूबे में उसी पार्टी की सरकार बनती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी चार मार्च को यह कह गए थे कि मीरजापुर का विकास, यूपी का विकास देश के विकास को गति देता है। मीरजापुर विधानसभा से जीत हासिल करने वाली पार्टी को प्राय: बहुमत मिला है और उसे प्रदेश की सत्ता हासिल हुई है। मीरजापुर विधानसभा सीट पर हमेशा से ही सपा और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला है और प्राय: यहां से जीतने वाली पार्टी ही अपना बहुमत कायम कर पाई है। सबसे प्रतिष्ठित मीरजापुर विधानसभा सीट हमेशा से ही राजनीतिक दलों के लिए चुनौतीपूर्ण रही है। हालांकि इस बार के विधानसभा चुनाव में सुशासन के साथ विकास व पर्यटन माडल को जनता के बीच ले जाने की भाजपा ने पूरी तैयारी कर रखी थी।
...जब हेलीकाप्टर से सीएम योगी ने मां विंध्यवासिनी मंदिर का किया था परिक्रमा
वहीं चार मार्च को बरकछा में प्रस्तावित सभास्थल पर पहुंचने से पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकाप्टर सबसे पहले विंध्यधाम पहुंचा और विंध्यवासिनी मंदिर के चारों तरफ परिक्रमा किया था। ऐसा पहली बार देखा गया कि हेलीकाप्टर भी मां विंध्यवासिनी मंदिर के चारों तरफ परिक्रमा किया था। जनसभा स्थल पर भी मंच से मां विंध्यवासिनी का नमन कर मंगलकामना कर गए थे। मां विंध्यवासिनी अपने भक्तों की मनोकामना जरुर पूरी करती हैं। वैसे सीएम योगी आदित्यनाथ भी तो मां विंध्यवासिनी के भक्तों में से एक हैं। यहां तक कि सीएम योगी विंध्यधाम के विकास के लिए विंध्य कारिडोर योजना भी लाए हैं। 10 मार्च को मां विंध्यवासिनी का आर्शीवाद भी मिला है। अब तो विंध्य कारिडोर का कार्य होकर ही रहेगा।
गरिमा के अनुरूप विंध्यवासिनी धाम का प्रगति पथ हुआ प्रशस्त
सदियों बाद गरिमा के अनुरूप विंध्यवासिनी धाम का प्रगति पथ प्रशस्त हुआ। इस दृष्टि से विगत पांच वर्ष महत्वपूर्ण था। योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री (Chief Minister) बनने के बाद विंध्यधाम के विकास की कल्पना की। यह भी संयोग था कि विंध्य कारिडोर योजना को कैबिनेट की मंजूरी के बाद निर्माण कार्यों को गति मिली। विंध्यधाम को विश्वस्तरीय तीर्थाटन स्थल के रूप में प्रतिष्ठित करने का विचार और विजन पहले नहीं था। मां विंध्यवासिनी के प्रति देश-विदेश के असंख्य लोगों की आस्था है। विंध्य कारिडोर से विंध्यवासिनी मंदिर ही नहीं, संपूर्ण विंध्य क्षेत्र के विकास, पुनरुद्धार और विस्तार से समूची दुनिया में विंध्यधाम को एक नई पहचान मिलेगी। न सिर्फ वहां जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिलेगी, बल्कि संकीर्ण दायरों में सिकुड़ते गए एक आस्था और सभ्यता के प्रतीक को भी गरिमा प्राप्त होगी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups