प्रियंका गांधी का रोड शो भी कांग्रेस में नहीं डाल पाया जान

Fri, Mar 11 , 2022, 09:34 AM

Source :

मुरादाबाद, 10 मार्च (हि.स.)। कांग्रेस महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने अपनी ससुराल मुरादाबाद (Moradabad) में विधानसभा चुनाव के दौरान रोड शो के माध्यम से प्रचार करके कांग्रेस के पक्ष में वोट की अपील की थी। बावजूद इसके मुरादाबाद में एक भी सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी अपनी जीत दर्ज नहीं करा पाए। विश्व विख्यात पीतल नगरी मुरादाबाद प्रियंका गांधी की ससुराल है। वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टन अजहरुद्दीन (azharuddin) ने कांग्रेस के सिंबल पर चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। इसके अलावा वर्ष 2012, 2017 और 2022 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में एक भी कांग्रेस प्रत्याशी मुरादाबाद जनपद की किसी भी विधानसभा सीट पर अपनी जीत दर्ज नहीं करा पाये हैं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानसभा की प्रभारी प्रियंका गांधी ने मुरादाबाद नगर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रिजवान कुरैशी और मुरादाबाद देहात से कांग्रेस प्रत्याशी हाजी इकराम कुरैशी के समर्थन में रोड शो निकालकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की थी। हाजी इकराम कुरैशी वर्ष 2017 में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के सिंबल पर मुरादाबाद देहात विधानसभा से विधायक निर्वाचित हुए थे लेकिन इस बार सपा ने मुरादाबाद देहात विधानसभा से हाजी नासिर कुरेशी को प्रत्याशी घोषित किया तो हाजी इकराम कुरैशी बागी हो गए थे और उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन करके कांग्रेस की सदस्यता ले ली और मुरादाबाद देहात विधानसभा से कांग्रेस के सिंबल पर चुनाव लड़ा। मुरादाबाद नगर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रिजवान कुरेशी, देहात विधानसभा से हाजी इकराम कुरेशी के साथ ही मुरादाबाद की सभी 6 विधानसभा सीटों में कांग्रेस प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups