उप्र में मेहनत को वोट में नहीं कर सके तब्दील: प्रियंका

Thu, Mar 10 , 2022, 10:24 AM

Source : Uni India

नयी दिल्ली 10 मार्च (वार्ता) कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने कहा है कि लोकतंत्र में जनता का मत सर्वोपरि होता है और उसका फैसला सभी को स्वीकार है लेकिन उन्होंने उत्तर प्रदेश में जो मेहनत की उसे वह वोट में तब्दील नहीं कर सकी।
श्रीमती वाड्रा ने चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, “लोकतंत्र में जनता का मत सर्वोपरि है। हमारे कार्यकर्ताओं और नेताओं ने मेहनत की, संगठन बनाया, जनता के मुद्दों पर संघर्ष किया लेकिन, हम अपनी मेहनत को वोट में तब्दील करने में कामयाब नहीं हुई।”
उन्होंने कहा, “कांग्रेस पार्टी सकारात्मक एजेंडे पर चलकर उत्तर प्रदेश की बेहतरी व जनता की भलाई के लिए संघर्षशील विपक्ष का कर्तव्य पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाती रहेगी।”
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की 403 सदस्यों वाली विधानसभा के चुनाव परिणाम में कांग्रेस को सिर्फ दो सीटों पर जीत हासिल हुई है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups