अपडेट : एक लाख से अधिक मतों से जीते योगी आदित्यनाथ

Thu, Mar 10 , 2022, 10:16 AM

Source : Uni India

गोरखपुर, 10 मार्च (हि.स.)। पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़े मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने गोरखपुर शहर सीट पर जीत का नया रिकार्ड बना दिया। पहली बार इस सीट पर भाजपा ने एक लाख से अधिक अंतर से जीत दर्ज की। गोरखपुर शहर सीट पर 35वें राउंड में हुई मतगणना के दौरान आदित्यनाथ को 01 लाख 64 हजार 170 वोट मिले। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा की सुभावती शुक्ला को 01 लाख 03 हजार 767 वोट से हराया है। सुभावती शुक्ला को 60 हजार 403 वोट मिले हैं।
इस सीट पर बसपा प्रत्याशी शमशुदीन को 07 हजार 833 और कांग्रेस की चेतना पांडेय को 02 हजार 731 वोट मिले है। आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर को भी महज 07 हजार 454 वोटों से संतोष करना पड़ा है। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी को भी महज 810 वोट देकर मतदाताओं ने इनके भाग्य का फैसला कर दिया है।
बता दें कि गोरखपुर जिले की सभी नौ विधान सभा सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। सदर विधानसभा से सीएम योगी आदित्यनाथ जीते हैं। ऐसे में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह- जगह जश्न मनाया। भाजपा कार्यालय, मतगणना स्थल पर कार्यकर्ता दिनभर जश्न मनाते रहे। गोरखनाथ मंदिर में इस दौरान योगी आदित्यनाथ के समर्थकों का हुजूम उमड़ आया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups