नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने कहा कि भारतीय रेल (Indian Railways) आधुनिक होने के साथ साथ आत्मनिर्भर भी हो रहे है रेल इंजन, रेल के डिब्बे, भारत के मेट्रो कोच देश की तकनीक की पहचान बन रही है। मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के मालदा में 3,250 करोड़ रुपये से अधिक की रेल और सड़क अवसंरचना परियोजनाओं का अनावरण (unveiling railway and road infrastructure projects) करने के बाद कहा कि भारतीय रेल आधुनिक होने के साथ साथ आत्मनिर्भर भी हो रहे है। भारत के रेल इंजन (Indian railway engines), रेल के डिब्बे, भारत के मेट्रो कोच देश की तकनीक की पहचान बन रही है।
अमेरिकी यूरोप से ज्यादा लोकोमोटिव बना रहे है। दुनिया के कई देशों को पैसेंजर ट्रेन और मेट्रो ट्रेन के कोच का निर्यात किया जा रहा है। इसके कारण हमारी अर्थव्यस्था को बड़ा लाभ मिलता है, हमारे नौजवानों को रोजगार मिलता है। उन्होंने कहा कि भारत को जोड़ना हमारी प्राथमिकता है दूरियों को कम करना हमारा मिशन है और यह इस कार्यक्रम में भी दिखायी देता है। उन्होंने कहा कि आज मालदा से पश्चिम बंगाल के विकास को गति देने का काम तेज हुआ है। कई परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया उससे यहां के लोगों को नये अवसर मिलेंगे। आज से वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों की शुरुआत हो रही है जो लोगों की यात्राओं को यादगार बनायेगी।
वंदे भारत ट्रेन में विकसित भारत की तस्वीर दिखायी देगी। कभी विदेशों की ट्रेनों को देखकर कहा करते थे कि काश ऐसी ट्रेन भारत में होती तो अब उसी सपने को पूरा किया जा रहा है। यह वंदे भारत स्लीपर ट्रेन मां काली और कामाख्या की भूमि को जोड़ रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय रेल काया कल्प के दौर से गुजर रही है। पश्चिम बंगाल सहित देश में 150 से अधिक वंदे भारत ट्रेन चल रही है। आज बंगाल को चार और आधुनिक अमृत भारत ट्रैन मिली है। इससे बंगाल और खासकर उत्तर बंगाल की दक्षिण और पश्चिमी भारत को जुडेगी।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Jan 17 , 2026, 04:13 PM