यह फैसला उनके दिल से जुड़ा हुआ...! बार्डर 2 में काम करने के लिये तुरंत हां कह दिया था आन्या सिंह ने 

Fri, Jan 16 , 2026, 02:43 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई: अभिनेत्री आन्या सिंह (Actress Anya Singh) का कहना है कि उन्होंने फिल्म बार्डर 2 (Border 2) में काम करने के लिए तुरंत हां कह दिया था। आन्या सिंह जल्द ही देशभक्ति से भरपूर फिल्म बॉर्डर 2 में नजर आने वाली हैं। आन्या के लिए यह फिल्म सिर्फ एक सिनेमाई प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि भावनाओं और गर्व से जुड़ा एक खास अनुभव है। इसकी वजह है उनका अपने दादा और भारतीय सेना से जुड़ा गहरा रिश्ता। आन्या सिंह ने बताया कि उन्होंने इस फिल्म के लिए तुरंत हां क्यों कहा। उन्होंने कहा कि यह फैसला उनके दिल से जुड़ा हुआ था। आन्या के दादा भारतीय सेना में सेवा दे चुके हैं और वे उनके सबसे बड़े समर्थक रहे हैं। ऐसे में बॉर्डर 2 उनके लिए देश और अपने दादा को सम्मान देने का एक मौका बन गई। 

आन्या सिंह ने कहा कि यह उनके लिए थोड़ा भावुक पल था, लेकिन साथ ही बेहद खास भी। आन्या ने कहा कि बहुत कम मौकों पर ऐसा होता है जब आप उन लोगों को कुछ लौटा सकें जिन्होंने देश के लिए इतना कुछ किया हो। 

उन्होंने कहा कि हर सैनिक निस्वार्थ, बहादुर और सम्मान के काबिल होता है, और इस फिल्म का हिस्सा बनकर उन्हें ऐसा लगा जैसे वे अपने दादा और सेना को कुछ लौट पा रही हैं। आन्या सिंह ने यह भी साझा किया कि जब उन्हें बताया गया कि उनका रोल छोटा है, तो उनके लिए इसका कोई मतलब नहीं था।

 आन्या ने कहा कि इस फिल्म में छोटा या बड़ा कुछ नहीं है, बस इसका हिस्सा होना ही सबसे बड़ी बात है। उनके लिए बॉर्डर 2 से जुड़ना अपने आप में गर्व और सम्मान की बात थी। आन्या ने बताया कि उनके दादा ने 1971 की जंग में हिस्सा लिया था, और यही वह युद्ध है जिस पर बॉर्डर 2 आधारित है। 

ऐसे में इस फिल्म से उनका जुड़ाव और भी निजी हो जाता है। उन्होंने कहा कि फिल्म का हिस्सा बनना उनके लिए बेहद भावनात्मक अनुभव है। आन्या ने कहा कि जब बॉर्डर 2 की घोषणा हुई थी, तभी उन्होंने मन बना लिया था कि वे यह फिल्म किसी भी हाल में करना चाहती हैं।

 बचपन से ही वे सेना से जुड़ी कहानियां सुनती आई हैं और हमेशा यह सोचती रही हैं कि वे देश की सेवा करने वालों को कैसे सम्मान दे सकती हैं। आन्या सिंह के लिए बॉर्डर 2 में काम करना उन सभी लोगों को श्रद्धांजलि देने जैसा है जिन्होंने देश की सेवा की है, कर रहे हैं या आगे करेंगे। 

बॉर्डर 2 में अन्या सिंह की जोड़ी आहान शेट्टी के साथ नजर आएगी। इस फिल्म में आन्या और आहान के अलावा सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, मोना सिंह समेत कई कलाकार नजर आयेंगे। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups