Attack With an Axe: बांदा में सिपाही पिता ने कुल्हाड़ी से हमला कर बेटी को उतारा मौत के घाट, पत्नी घायल 

Thu, Jan 15 , 2026, 12:41 PM

Source : Uni India

बांदा : उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के मरका थाना क्षेत्र (Marka police station area) में 112 डायल पीआरवी में चालक के पद पर तैनात पीएसी के एक सिपाही ने बुधवार की रात्रि अपनी मासूम बेटी की कुल्हाड़ी से हमला (Attack with an axe) कर हत्या कर दी जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे उपचार हेतु कानपुर भेजा गया। पुलिस ने बताया कि घटना के तत्काल बाद आरोपी मौके से फरार हो गया जिसके यमुना नदी में कूद जाने की आशंका है। पुलिस क्षेत्राधिकारी बबेरू सौरभ सिंह ने बताया कि पीएसी का एक सिपाही यूपी डायल 112 (UP Dial 112) में ड्राइवर के पद पर मरका थाना में नियुक्त था। 

घरेलू आपसी कलह के चलते उसने बुधवार की रात्रि लगभग 9:00 बजे अपनी पत्नी शिवानी और मासूम पुत्री पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। पड़ोसी की सूचना पर तत्काल घायल मां - बेटी को राजकीय वीरांगना रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जहां बेटी परी (3) की मृत्यु हो गई और घायल पत्नी शिवानी को उपचार हेतु कानपुर रेफर किया गया। उन्होंने बताया कि घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। 

जिसकी तलाश में पुलिस टीमों द्वारा तलाशी अभियान शुरू किया गया। जिसके बाद यमुना नदी के किनारे आरोपी का मोबाइल और कुछ अन्य वस्तुएं पड़ी मिली। जिससे संभावना है कि घटना के तत्काल बाद आरोपी भी नदी में कूद गया होगा। उन्होंने कहा कि नदी व अन्य सभी संभावित इलाकों में फरार आरोपी की तलाश शुरू की गई है और आगे की विधि कार्रवाई प्रचलित है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
आप उसे इज्ज़त के साथ अलविदा कह रहे हैं! 13 साल से कोमा में गए हरीश को सुप्रीम कोर्ट ने पैसिव यूथेनेशिया की इजाज़त दी, जज हुए इमोशनल
LPG Gas Cylinder Crises: गैस सिलेंडर की बढ़ती कमी के बीच क्या आपका मोबाइल नेटवर्क भी है खतरे में ? जानें कैसे 
Air India Express Hard Landing: एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान की हार्ड लैंडिंग, नोज व्हील में आई दिक्कत! बाल-बाल बचे यात्री
राजनांदगांव पुलिस का सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अश्लील सामग्री अपलोड करने वालों के खिलाफ कड़ा रुख! अश्लील वीडियो अपलोड करने वाला आरोपी गिरफ्तार
 LPG Shortage News Today: IRCTC ने स्टेशन की कैटरिंग यूनिट्स से माइक्रोवेव, इंडक्शन इस्तेमाल करने को कहा, PM मोदी ने इमरजेंसी मीटिंग की

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups