रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र (Civil Lines police station area) में एक दिल दहला देने वाली घटना मंगलवार को सामने आई, जहां चूड़ी व्यापारी अब्दुल सज्जाद अंसारी (bangle seller Abdul Sajjad Ansari) पर मासूम बच्ची से लगातार पांच दिनों तक दुष्कर्म करने का आरोप (Rape Allegation) है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी बच्ची को चॉकलेट और मिठाइयों का लालच देकर अपनी दुकान पर बुलाता और अपराध करता था। इस घटना का खुलासा बच्ची ने नहाते समय चाची से किया। परिजनों के अनुसार 12 जनवरी की सुबह बच्ची दर्द से कराह रही थी। चाची ने उसे नहलाते हुए पूछा, तो बच्ची ने रोते हुए सारी घटना बता दी। उसने कहा, "चूड़ी वाला अंकल रोज चॉकलेट देकर घर ले जाते थे।
उसके साथ गंदा काम करते थे और बताने पर मारने की धामकी देते थे।" यह सिलसिला सात से 11 जनवरी तक चला। पीड़िता ने डर के मारे किसी को कुछ नहीं बताया। परिजनों ने तत्काल सिविल लाइंस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच तेज कर दी है। अदालत में जल्द पेशी होगी। घटना की जानकारी मिलते ही बजरंग दल कार्यकर्ता थाने पहुंचे और आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की। फिलहाल सुरक्षा के लिए इलाके में पुलिस बल तैनात है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Jan 13 , 2026, 03:36 PM