फर्रूखाबाद 10 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश में फर्रूखाबाद (farrukhabad) जिले की चार विधानसभाओं सीटों पर दोपहर एक बजे तक सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (B J P) उम्मीदवार अपने निकटतम प्रतिकद्वंदी समाजवादी पार्टी (सपा) प्रत्याशियों से बढ़त बनाये हुये थे।आधिकारिक सूत्रों के अनुसार फर्रूखाबाद सदर विधानसभा में भाजपा उम्मीदवार मेजर सुनील दत्त द्विवेदी 13वें राउण्ड तक सपा महागठबंधन दल प्रत्याशी सुमन शाक्य से 19,392 मतों से आगे चल रहे हैं। भोजपुर विधानसभा में 14वें राउण्ड में भाजपा प्रत्याशी नागेन्द्र सिंह राठौर अपने निकटतम सपा प्रत्याशी अरशद जमाल सिद्दीकी से 18823 मत आगे है। कायमगंज सुरक्षित निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा अपना दल प्रत्याशी डॉ सुरभि 14वें राउण्ड तक सपा प्रत्याशी सर्वेश अम्बेडकर 6,722 मतों से आगे हैं। अमृतपुर विधानसभा में 10वें राउण्ड में भाजपा के सुशील शाक्य सपा प्रत्याशी डॉ जितेन्द्र सिंह यादव से 34,102 मतों से आगे चल रहे हैं।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Mar 10 , 2022, 02:31 AM