Body of Female Instructor Found: रायबरेली में महिला अनुदेशक का शव मिलने से सनसनी फैल गई!

Mon, Jan 12 , 2026, 08:06 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

रायबरेली: उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले के मिल एरिया थाना क्षेत्र में रविवार को महिला अनुदेशक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान शालिनी सिंह के रूप में हुई है। मृतका के परिजन रवि सिंह ने बताया कि उन्हें शालिनी द्वारा फांसी लगाए जाने की सूचना मिली थी, लेकिन घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए उन्होंने इस पर संदेह जताया है। 

उनका कहना है कि मकान की सीढ़ियों पर बनी रेलिंग से इस तरह फांसी लगाना संभव प्रतीत नहीं होता। परिजनों ने मामले की गहन जांच कराए जाने की मांग की है और किसी भी संभावित साजिश की आशंका से इनकार नहीं किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है, जिसमें आत्महत्या, दुर्घटना अथवा अन्य कारणों की संभावना को ध्यान में रखा जा रहा है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups