चंडीगढ़, 10 मार्च (हि.स.)। विधानसभा चुनाव (Assembly elections) में कांग्रेस की हार के संकेत मिलने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Chief Minister Charanjit Singh Channi) ने शुक्रवार को मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है। माना जा रहा है कि कैबिनेट बैठक में चन्नी मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। गुरुवार को विधानसभा चुनाव के परिणामों के रुझान में राज्य में आम आदमी पार्टी को बहुमत मिलने के संकेत के बाद चरणजीत सिंह चन्नी ने शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। माना जा रहा है कि इस बैठक के चन्नी पंजाब सिविल सचिवालय से सीधे राजभवन जाएंगे और राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंपेंगे। इसके बाद पंजाब में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Mar 10 , 2022, 02:05 AM