इंफाल, 10 मार्च (हि.स.)। मणिपुर की 60 सदस्यीय विधानसभा चुनाव की मतगणना (counting of votes) गुरुवार की सुबह 8 बजे जारी है। 60 सीटों में से 41 सीटों के रूझान सामने आए हैं। राज्य में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर रूझानों में उभरी है। कांग्रेस पार्टी की स्थिति बेहद खराब नजर आ रही है। चुनाव आयोग की ओर से मतगणना के जारी रुझानों के अनुसार भाजपा 21, निर्दलीय 02, कांग्रेस 03, जनता दल (यू) 01, कुकी पीपुल्स एलायंस 01, एनपीएफ 06, एनपीपी 06 सीटों पर आगे चल रही है। मत प्रतिशत के अनुसार भाजपा 37.39 प्रतिशत, सीपीआई 0.00 प्रतिशत, कांग्रेस 16.60 प्रतिशत, जद (यू) 10.57 प्रतिशत, एलजेपीआरवी 0.01 प्रतिशत, राकांपा 0.54 प्रतिशत, नोटा 0.52 प्रतिशत, एनपीपी 16.25 प्रतिशत, एनपीएफ 9.81 प्रतिशत, एसएचएस 0.34 प्रतिशत और अन्य 7.98 प्रतिशत मत मिले हैं। इस बार के चुनाव (Election) में कांग्रेस को काफी उम्मीद थी कि वह भाजपा को हराकर फिर से राज्य की सत्ता पर कब्जा कर लेगी। लेकिन, ताजा रूझानों में कांग्रेस के मंसूबे पूरे होते नजर नहीं आ रहे हैं। माना जा रहा है कि भाजपा लगातार दूसरी बार राज्य की सत्ता पर काबिज होने जा रही है। भाजपा के प्रमुख चेहरे मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह (N Biren Singh) हेइंगांग विधानसभा क्षेत्र से भारी बढ़त बनाए हुए हैं। सात चरणों की गिनती पूरी हो गयी है। जिसमें मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को कुल 24268 मत यानी 78.54 प्रतिशत मत मिले हैं। कांग्रेस के उम्मीदवार पंगेईजम शरतचंद्र सिंह को 6543 मत यानी 20.71 प्रतिशत। 239 मत नोटा पर गये हैं। औपचारिक नतीजे की घोषणा होनी बाकी है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Mar 10 , 2022, 01:44 AM