केजरीवाल ने पंजाब फतह के लिए भगवंत मान को दी अग्रिम बधाई

Thu, Mar 10 , 2022, 12:23 PM

Source : Uni India

नई दिल्ली, 10 मार्च (हि.स.)। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने भगवंत मान को पंजाब फतह की अग्रिम बधाई दी है। केजरीवाल ने गुरुवार को अपने साथ भगवंत मान की एक फोटो ट्वीट कर विक्ट्री साइन दिखाते हुए लिखा कि इस इंकलाब के लिए पंजाब (Punjab) की जनता को बहुत-बहुत बधाई । उल्लेखनीय है कि पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए जारी मतगणना में आम आदमी पार्टी सुबह से ही आगे चल रही है। यहां आप लगातार 90 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। जबकि कांग्रेस मात्र 18 सीटों पर आगे है। आम आदमी पार्टी ने पंजाब में भगवंत मान को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित कर विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की थी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups