डाक मत पत्रों की गिनती में भाजपा आगे, ईवीएम से गणना शुरू

Thu, Mar 10 , 2022, 09:21 AM

Source : Uni India

देहरादून, 10 मार्च (हि.स.)। देहरादून सहित प्रदेश भर के सभी 70 विधानसभा सीटों पर सुबह आठ बजे से गिनती हो रही है। अब साढ़े आठ बजे ईवीएम (EVM) मतों की गिनती हो रही है। शुरुआत रुझान में देहरादून के विकासनगर से कांग्रेस आगे है। पुरोला, घनसाली, रुद्रपुर, रुद्रप्रयाग से भाजपा आगे है। पिथौरागढ़ से कांग्रेस, मसूरी से भाजपा आगे है। देहरादून जिले की सभी 10 सीटों पर डाक मत पत्रों की गिनती सुबह आठ बजे प्रारभ हुई। आठ बजे से मतगणना स्थल पर जिलाधिकारी और एसएसपी सहित निर्वाचन से जुड़े अधिकारी मौजूद हैं। शुरुआती रुझान में भाजपा आगे चल रही है। सुबह 8 बजे से मतगणना की प्रक्रिया जारी है। देहरादून (Dehradun)  जिले की सभी 10 विधानसभा सीटों की मतगणना महाराणा प्रताप स्पोर्टस स्टेडियम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना की प्रक्रिया चल रही है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups