मुंबई। मंगलवार से मनपा में प्रशासक लागू होने के बाद मनपा पर नजर रखने के लिए भाजपा ने 236 पहरेदार नियुक्त किया है। मनपा के सभी प्रभागों में पहरेदार मनपा के काम काजो पर नजर रखेंगे। इतना ही नही मनपा के हर एक कामो की जानकारी लोगो तक देंगे जिसमें भरस्टाचार हो रहा है।इस तरह की जानकारी मुंबई भाजपा विधायक एवं पूर्व भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार ने दी उन्होंने कहा कि अभी तक मनपा में भाजपा के 82 नगरसेवक ही मनपा में पहरेदार की भूमिका निभा रहे थे लेकिन अब मुंबई मनपा में प्रशासक लगने के बाद भाजपा के कार्यकर्ता पूरे मुंबई मनपा के वार्ड में हर काम काज पर नजर रखेंगे। आशीष शेलार ने दावा किया कि मनपा का जब भी चुनाव होगा भाजपा के 134 नगरसेवक चुन कर आएंगे ऐसा उन्होंने दावा करते हुए कहा कि मनपा को अब 134 साल हो रहे है और भाजपा के 134 नगरसेवक चुनकर आएंगे। आशीष शेलार के साथ वार्तालाप में भाजपा विधायक योगेश सागर, राजहंस सिंह, मिहिर कोटेचा, नितेश राणे, भाजपा +मनपा नेता प्रभाकर शिंदे, पार्टी नेता विनोद मिश्रा, भाजपा प्रवक्ता भालचंद्र शिरसाट सहित कई भाजपा नगरसेवक मौजूद थे.
मनपा आयुक्त इकबाल सिंह चहल मुंबई के प्रशासक के रूप मे काम काज देख रहे है। मनपा की सत्ताधारी शिवसेना ने 14 वी मनपा कार्यकाल के आखिरी दिन 376 प्रस्ताव लाए थे और लगभग 5 हजार करोड़ के प्रस्ताव मंजूर किए भाजपा इसको लेकर आंदोलन किया । भाजपा विधायक आशीष मंगलवार को मनपा के पत्रकारों से वार्तालाप के लिए पधारे थे।आशीष शेलार ने कहा भाजपा अब पूरे मुंबई के 236 वार्ड जिसे शिवसेना ने बनाया है उसमें भाजपा के कार्यकर्ता पहरेदार के रूप में काम करेंगे और लोगो कों अच्छी सुविधा मुहैया कराने के लिए काम करेंगे और भरस्टाचार पर भी नजर रखेंगे जिससे प्रशासक के रूप में काम कर रहे मनपा आयुक्त और उनके अधिकारी भरस्टाचार न कर सके।आशीष शेलार ने मुंबई मनपा में अगला महापौर भाजपा का होगा और मनपा में 134 नगरसेवक भाजपा के चुनकर आएंगे । उन्होंने मनपा को 134 साल पूरा होने पर 134 नगरसेवक चुनकर आने की बात कही।
शिवसेना से गठबंधन कर भाजपा को हुआ नुकसान
आशीष शेलार ने कहा कि पिछले 25 सालों से भाजपा शिवसेना के साथ गठबंधन कर शिसवेना को राज करने का पूरा मौका दिया। जिसका नुकसान भाजपा को हुआ।वर्ष 2017 के मनपा चुनाव में भजापा पहलीबार अकेली चुनाव लड़ी और 82 नगरसेवक चुनकर आए । भजापा कभी मनपा की तिजोरी की चाभी वाली समिति स्थाई समिति पर नही रही जिसके चलते ही कहते है शिवसेन ने भरस्टाचार किया ।भाजपा ने तो क्रोफेड मार्केट जैसे कई महत्त्वपूर्ण घोटालों को गठबंधन में रहते हुए खोला जिससे आज क्रोफेड मार्केट बचा हुआ है। वार्ड रचना में किए गए फेरबदल शिवसेना की हार होने की हतासा दिखाता है।
आशीष शेलार ने कहा शिवसेना ने पहले 227 वार्ड पर चुनाव कराने की तैयारी दिखाई और राज्य चुनाव आयोग सूची सौपी फिर मुंबई में 9 वार्ड बढाकर 236 की सूची सौपी और नए वार्ड की बाउंड्री बनाइ जिसमे भी घपला किया अब उसे भी मान्य नही कर रही इससे ही शिवसेना की हार का हतास दिखई दे रहा है।आशीष शेलार ने कहा मनपा का चुनाव ओबीसी आरक्षण के बिना नही करने देंगे। उनकी इस मंसा को पूरा नही होने देंगे।
जिन पर कार्रवाई हों रही है वह यह नही कहते कि निर्दोष हूँ
भाजपा विधायक आशीष शेलार ने आईडी और ईडी की कार्रवाई पर शिवसेना द्वारा किए जा रहे आरोप की पोल खोल करते हुए कहा कि जिन पर कार्रवाई हो रही है वह यह नही कह रहे है कि मैं निर्दोष हूँ यह कह रहे है कि यह कार्रवाई द्वेष पूर्ण की जा रही है।जब किए नही तो डर किस बात का इस तरह का सवाल खड़ा किया।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Mar 09 , 2022, 09:35 AM