Trip Alert: नैनीताल जैसी बोटिंग के लिए यह जगह बेस्ट है

Sun, Dec 28 , 2025, 01:44 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

अगर आप नए साल के दिन अपने परिवार के साथ नया साल मनाना चाहते हैं, तो गोरखपुर (Gorakhpur) के नए बोटिंग स्पॉट (New boating spots) को एक्सप्लोर कर सकते हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि पूर्वी उत्तर प्रदेश का यह शहर अब घूमने-फिरने और मौज-मस्ती के मामले में तेज़ी से अपनी पहचान बना रहा है। खासकर यहां की झील और बोटिंग का अनुभव आपको पहाड़ों की याद दिला सकता है।

गोरखपुर की पहचान अब सिर्फ़ धार्मिक और ऐतिहासिक शहर तक सीमित नहीं है। यहां की रामगढ़ झील आज एक खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशन के तौर पर उभरी है। इसके अलावा, अब नए साल में योगी सरकार चिलुआताल को भी टूरिस्ट डेस्टिनेशन बना रही है। तो चलिए जानते हैं गोरखपुर के नए टूरिस्ट डेस्टिनेशन में क्या खास होने वाला है और आप वहां क्या एक्सप्लोर कर सकते हैं।

गोरखपुर में बोटिंग
अब गोरखपुर में आप चिलुआताल में बोटिंग का मज़ा ले सकते हैं। योगी सरकार इसे टूरिस्ट अट्रैक्शन बना रही है। यहां 570 मीटर का फुटपाथ बनाया गया है। घाट की सीढ़ियां 70 मीटर तक बनाई गई हैं। इसके अलावा, रेलिंग, सोलर लाइट, इंटरलॉकिंग, CC रोड, बेंच, अप्रोच रोड, बोल्डर पिचिंग, दुकान, टॉयलेट, फीडिंग रूम जैसी कई सुविधाएं दी गई हैं। इस झील का उद्घाटन नए साल की शाम को होगा। लेकिन अभी से लोग सुबह की सैर के लिए झील पर आ रहे हैं। शांत पानी, ठंडी हवा, झील के किनारे बनी सड़कें और रंग-बिरंगी लाइटें भी बोटिंग के अनुभव को बहुत खास बना देंगी। हालांकि, बोटिंग के लिए टिकट की कीमत अभी तय नहीं हुई है।

रामगढ़ भी घूमने के लिए एक शानदार जगह है
गोरखपुर में रामगढ़ बोटिंग के लिए पहले से ही मशहूर है। लोग यहां अपने परिवार के साथ घूमने आते हैं, बोटिंग करते हैं और झील के किनारे समय बिताते हैं। आप इस जगह पर नया साल भी मना सकते हैं। बोटिंग के अलावा, यहां बच्चों के लिए पार्क और वॉकिंग ट्रैक के साथ-साथ फूड ज़ोन भी हैं, जहां आप आराम से कई तरह के स्वाद का मज़ा ले सकते हैं। इसके साथ ही, शाम को यहां का सनसेट व्यू भी बहुत कमाल का होता है।

सोहागीबरवा सैंक्चुअरी घूमें
गोरखपुर से करीब 70 km दूर महाराजगंज में सोहागीबरवा सैंक्चुअरी (Sohagibarwa Sanctuary in Maharajganj) भी नए साल में घूमने के लिए अच्छी जगह है। आप यहां अपने परिवार के साथ जा सकते हैं। बच्चों को इस सैंक्चुअरी में घने जंगल, जानवर, नेचर बहुत पसंद आएगा। इसके अलावा, आप यहां जंगल सफारी का भी मज़ा ले सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि यहां बाघ, तेंदुआ, हिरण जैसे कई जानवर भी देखे जा सकते हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai Feriwala Attack on BMC Workers: बिना इजाज़त कार्रवाई  करने गए BMC अधिकारियों पर फेरीवालों का हमला! पीट-पीटकर मारा, कांदिवली में चौंकाने वाला सीन
Breaking News: आगर-मालवा नगर परिषद कार्यालय में लगी आग! कंटेनर की टक्कर से स्कार्पियो चालक की मौत, गोली मारकर आत्महत्या, पढ़ें देश- प्रदेश की खबरें एक क्लिक में
Trains Were Crowded after Holi: तीन दिन के लिए रेलवे और यात्रियों की अग्निपरीक्षा! होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, ट्रेनो में जगह नहीं
अमेरिकी-इजरायली हमलों में 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत! ईरान के प्रतिनिधि  इरावानी ने कहा कि 180 बच्चों की मौत और 20 स्कूलों को नुकसान 
बिहार के चार जिलों में बनेंगे नए थाना भवन! बेगूसराय में होगा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निर्माण, 46.34 करोड़ रुपये की स्वीकृति : सम्राट चौधरी

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups