Does excessive exercise: क्या ज़्यादा एक्सरसाइज़ से दिल कमज़ोर होता है? चीनी बॉडीबिल्डर की मौत ने उठाए सवाल!

Tue, Dec 23 , 2025, 08:18 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

If you're going to the gym: अगर आप जिम जा रहे हैं, तो पहले यह खबर पढ़ लें। चीन के मशहूर बॉडीबिल्डिंग चैंपियन वांग कुन (Wang Kun) का 30 साल की उम्र में निधन हो गया है। मौत का कारण दिल से जुड़ी दिक्कतें मानी जा रही हैं। लेकिन वह शराब, सिगरेट और अनहेल्दी आदतों से दूर रहते थे, तो उन्हें दिल की बीमारी कैसे हुई? क्या यह ज़्यादा एक्सरसाइज़ की वजह से हुआ या कुछ और? सबसे पहले, आइए जानते हैं कि वांग कुन कौन थे।

वांग एक बेहतरीन बॉडीबिल्डर थे, जिन्होंने लगातार आठ नेशनल बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप टाइटल जीते थे। वह फिजिकल ट्रेनिंग को प्राथमिकता देते थे और डिसिप्लिन्ड लाइफ जीते थे।

मौत का कारण क्या था?
दिल्ली के राजीव गांधी हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट के डॉ. अजीत जैन ने कहा कि मौत का कारण मेडिकल जांच के बाद ही पता चल पाएगा। लेकिन पिछले कुछ सालों में बॉडीबिल्डर्स में हार्ट अटैक के मामले बढ़े हैं। इसके एक नहीं, बल्कि कई कारण हो सकते हैं। जैसे, कोविड वायरस के बाद लोगों के दिल में क्लॉट बन रहे हैं, भले ही वह व्यक्ति फिट हो, अच्छा खा रहा हो और एक्सरसाइज कर रहा हो, फिर भी उसे यह समस्या हो जाती है। ब्लड क्लॉट की वजह से दिल में खून ठीक से नहीं बह पाता। इससे दिल पर दबाव पड़ता है। इससे हार्ट अटैक आ सकता है।

दूसरा कारण यह है कि बॉडी बनाने के लिए कुछ लोग स्टेरॉयड की हाई डोज़ लेते हैं और ऐसा सालों तक करते हैं। स्टेरॉयड दिल पर भी असर डालते हैं। इससे कुछ मामलों में हार्ट अटैक आ सकता है, हालांकि यह सीधे तौर पर इसका कारण नहीं बनता, लेकिन यह दिल के काम करने के तरीके पर असर डालता है। ओवरडोज़ से हार्ट फेलियर हो सकता है। पिछले कुछ सालों में ऐसे मामले सामने आए हैं जहां ओवरडोज़ से हार्ट फेलियर या स्ट्रोक हुआ है।

क्या ज़्यादा एक्सरसाइज से दिल कमजोर होता है?

डॉ. जैन कहते हैं कि बहुत ज़्यादा एक्सरसाइज नहीं, लेकिन अचानक भारी एक्सरसाइज करने से दिल पर असर पड़ सकता है। इससे दिल की मांसपेशियां मोटी हो जाती हैं और दिल की धड़कनों के असामान्य होने का खतरा बढ़ जाता है। अगर कोई व्यक्ति लंबे समय तक भारी वर्कआउट करता है, तो उसे खतरा हो सकता है, हालांकि इसकी संभावना कम होती है। ब्लड क्लॉट और स्टेरॉयड ओवरडोज़ इसके मुख्य कारण हैं।

किन बातों का ध्यान रखें?
कभी भी अचानक भारी एक्सरसाइज न करें
स्टेरॉयड सिर्फ डॉक्टर की सलाह पर ही लें
अपनी डाइट का ध्यान रखें
मेंटल स्ट्रेस से बचें

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai Feriwala Attack on BMC Workers: बिना इजाज़त कार्रवाई  करने गए BMC अधिकारियों पर फेरीवालों का हमला! पीट-पीटकर मारा, कांदिवली में चौंकाने वाला सीन
Breaking News: आगर-मालवा नगर परिषद कार्यालय में लगी आग! कंटेनर की टक्कर से स्कार्पियो चालक की मौत, गोली मारकर आत्महत्या, पढ़ें देश- प्रदेश की खबरें एक क्लिक में
Trains Were Crowded after Holi: तीन दिन के लिए रेलवे और यात्रियों की अग्निपरीक्षा! होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, ट्रेनो में जगह नहीं
अमेरिकी-इजरायली हमलों में 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत! ईरान के प्रतिनिधि  इरावानी ने कहा कि 180 बच्चों की मौत और 20 स्कूलों को नुकसान 
बिहार के चार जिलों में बनेंगे नए थाना भवन! बेगूसराय में होगा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निर्माण, 46.34 करोड़ रुपये की स्वीकृति : सम्राट चौधरी

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups