मुंबई। एशियाई बाजारों से मिले नकारात्मक संकेतों और रुपये में जारी गिरावट (Decline) से घरेलू शेयर बाजार (Stock Market) मंगलवार को शुरुआती कारोबार में लाल निशान में रहे।
बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (Index Sensex) 187.75 अंक लुढ़ककर 85,025.61 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 339.24 अंक (0.40 प्रतिशत) नीचे 84,874.12 अंक पर था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 (National Stock Exchange's Nifty-50) सूचकांक भी 75.80 अंक उतरकर 25,951.50 अंक पर खुलने के बाद खबर लिखे जाते समय 103.50 अंक यानी 0.40 प्रतिशत की गिरावट में 25,923.80 अंक पर था। आईटी, धातु, रियलिटी, बैंकिंग और तेल एवं गैस (IT, metals, real estate, banking and oil and gas) समूहों में बिकवाली ज्यादा रही जबकि एफएमसीजी और ऑटो समूहों की कंपनियों में निवेशक लिवाल हैं।
सेंसेक्स की कंपनियों में एक्सिस बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इटरनल, इंफोसिस और आईसीआईसीआई बैंक (Axis Bank, Reliance Industries, Eternal, Infosys and ICICI Bank) के शेयर नीचे चल रहे हैं जबकि एयरटेल, टाइटन और महिंद्रा एंड महिंद्रा ऊपर हैं।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Dec 16 , 2025, 10:50 AM