शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 600 अंक टूटकर फिसला

Tue, Dec 09 , 2025, 10:34 AM

Source : Uni India

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों (Stock markets) में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में बड़ी गिरावट (Decline) रही और बीएसई (BSE) का सेंसेक्स (sensex) 600 अंक से ज्यादा लुढ़क गया।
सेंसेक्स 259.82 अंक की गिरावट में 84,742.87 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 621.26 अंक (0.73 प्रतिशत) नीचे 84,481 अंक पर था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 93.45 अंक गिरकर 25,867.10 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 192.15 अंक यानी 0.74 प्रतिशत की लुढ़ककर 25,768.40 अंक पर था।
सभी सेक्टरों में बिकवाली हावी रही। सबसे ज्यादा दबाव धातु, आईटी, ऑटो और रसायन समूहों पर था।
सेंसेक्स (sensex) की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एक्सिस बैंक (Reliance Industries, Infosys, ICICI Bank, HDFC Bank, Mahindra & Mahindra and Axis Bank) ने सबसे ज्यादा बनाया है। एयरटेल (Airtel) का शेयर फिलहाल बढ़त में है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups