Night Skin Care Routine: सोने से पहले अपनाएं ये टिप्स और पाएं चेहरे पर दमकता ग्लो

Mon, Dec 08 , 2025, 12:02 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

आजकल हर कोई ग्लोइंग और सॉफ्ट स्किन (Glowing and soft skin) चाहता है। इसके लिए बहुत से लोग मार्केट में मिलने वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने लगते हैं। लेकिन केमिकल कंट्रोल की वजह से साइड इफेक्ट्स दिखने लगते हैं। क्या आप जानते हैं कि हेल्दी और ग्लोइंग स्किन (Healthy and glowing skin) के लिए सुबह और रात का स्किन केयर रूटीन (Morning and night skincare routine) बहुत ज़रूरी है। अक्सर लोग सुबह उठकर अपने चेहरे का ख्याल रखते हैं, लेकिन रात में अपनी स्किन का बिल्कुल भी ख्याल नहीं रखते। इसलिए, आज हम आपको यह भी बताएंगे कि रात में सोने से पहले अपने चेहरे पर क्या लगाएं, और यह भी जानेंगे कि ग्लो लाने का रामबाण इलाज क्या है। अगर आप ड्राई फेस की सही देखभाल करते हैं, तो स्किन हेल्दी और रेडिएंट रह सकती है।

सबसे पहले, दिन में दो बार अपने चेहरे को माइल्ड और सोप-फ्री फेस वॉश से धोएं। बहुत गर्म पानी से बचें, क्योंकि यह स्किन से नेचुरल ऑयल्स को हटा देता है। अपना चेहरा धोने के तुरंत बाद एक अच्छा मॉइस्चराइजर लगाएं, जिसमें ग्लिसरीन, हाइलूरोनिक एसिड या शिया बटर होना चाहिए। रात को सोने से पहले थोड़ी गाढ़ी क्रीम लगाने से स्किन को गहराई से पोषण मिलता है। आप हफ़्ते में एक बार हल्का स्क्रब या ओटमील-दही जैसे घर के बने पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। खूब पानी पिएं और अपनी डाइट में फल, सब्जियां और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर चीजें शामिल करें। धूप, ठंड या हवा से खुद को बचाने के लिए सनस्क्रीन और स्कार्फ़ का इस्तेमाल करें। रेगुलर देखभाल से रूखा चेहरा भी मुलायम और तरोताज़ा दिखेगा।

नारियल का तेल – आप रात को सोने से पहले अपने चेहरे पर नारियल का तेल लगा सकते हैं। यह एक नेचुरल मॉइस्चराइज़र की तरह काम करता है और रात भर स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण भी होते हैं जो स्किन को हेल्दी रखते हैं। इसके लिए नारियल तेल की कुछ बूंदें अपने चेहरे पर लगाएं और फिर हल्के हाथों से मसाज करें। इससे धीरे-धीरे आपकी स्किन मुलायम और ग्लोइंग हो जाएगी।

एलोवेरा जेल – आप रात को सोने से पहले अपने चेहरे पर एलोवेरा जेल भी लगा सकते हैं। यह भी एक नेचुरल मॉइस्चराइज़र की तरह काम करता है और स्किन को हाइड्रेट रखता है। इसका इस्तेमाल करने से मुंहासे और दाग-धब्बों जैसी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। स्किन को चमकदार और मुलायम बनाने के लिए रात में चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। सुबह उठकर चेहरा धोने के बाद रेगुलर ऐसा करने से आपको फायदे दिखने लगेंगे।

शहद – आप रात में अपने चेहरे पर शहद भी लगा सकते हैं। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो स्किन पर मुंहासे और दाग-धब्बे हटाने में काम आते हैं। यह स्किन को मुलायम भी बनाता है।

स्किन पर तुरंत ग्लो पाने के लिए आयुर्वेदिक डॉक्टर सलीम जैदी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है और एक फेस पैक के बारे में बताया है। इसके लिए आपको पपीते का पेस्ट, शहद, नींबू का रस, मुल्तानी मिट्टी की जरूरत होगी। इसके लिए सबसे पहले पपीते के गूदे का पेस्ट तैयार करें और फिर उसमें एक चम्मच शहद, एक चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी अच्छी तरह मिलाएं। इससे आपके लिए एक फेस पैक बन जाएगा। इस फेस पैक को लगाने के लिए आप सबसे पहले अपना चेहरा अच्छी तरह साफ कर लें। इसके बाद पेस्ट को अपनी उंगलियों की मदद से पूरे चेहरे पर लगाएं। इस फेस पैक को 20 से 30 मिनट तक लगाकर रखें और फिर गुनगुने पानी से धो लें। इससे आपके चेहरे पर चमक और निखार आएगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai Feriwala Attack on BMC Workers: बिना इजाज़त कार्रवाई  करने गए BMC अधिकारियों पर फेरीवालों का हमला! पीट-पीटकर मारा, कांदिवली में चौंकाने वाला सीन
Breaking News: आगर-मालवा नगर परिषद कार्यालय में लगी आग! कंटेनर की टक्कर से स्कार्पियो चालक की मौत, गोली मारकर आत्महत्या, पढ़ें देश- प्रदेश की खबरें एक क्लिक में
Trains Were Crowded after Holi: तीन दिन के लिए रेलवे और यात्रियों की अग्निपरीक्षा! होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, ट्रेनो में जगह नहीं
अमेरिकी-इजरायली हमलों में 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत! ईरान के प्रतिनिधि  इरावानी ने कहा कि 180 बच्चों की मौत और 20 स्कूलों को नुकसान 
बिहार के चार जिलों में बनेंगे नए थाना भवन! बेगूसराय में होगा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निर्माण, 46.34 करोड़ रुपये की स्वीकृति : सम्राट चौधरी

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups