असाधारण हिम्मत और पक्के इरादों की मिसाल है भारतीय नौसेना: प्रधानमंत्री मोदी

Thu, Dec 04 , 2025, 11:45 AM

Source : Uni India

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने नौसेना दिवस (Navy Day) पर सभी नौसैनिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि भारतीय नौसेना (Indian Navy) हिम्मत और पक्के इरादे का दूसरा नाम है।
श्री मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया (Social media) पर एक पोस्ट में कहा," भारतीय नौसेना के सभी जवानों को नौसेना दिवस की शुभकामनाएं (Happy Navy Day) । हमारी नौसेना असाधारण हिम्मत और पक्के इरादे का दूसरा नाम है। वे हमारे तटों की रक्षा करते हैं और हमारे समुद्री हितों को बनाए रखते हैं। हाल के सालों में, हमारी नौसेना ने आत्मनिर्भरता और आधुनिकीकरण पर ध्यान दिया है। इससे हमारा सुरक्षा सिस्टम और मज़बूत हुआ है।
मैं इस साल की दिवाली कभी नहीं भूल सकता, जो मैंने आईएनएस विक्रांत पर नौसेना के जवानों के साथ मनाई थी। भारतीय नौसेना को उनके आने वाले सभी कामों के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएँ।"
उल्लेखनीय है कि हर वर्ष 04 दिसंबर को नौसेना दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष नौसेना ने मुख्य समारोह तिरुवनंतपुरम के षणमुगम समुद्र तट पर आयोजित किया है।
तीनों सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार को षणमुगम समुद्र तट पर नौसेना के युद्धपोतों के प्रदर्शन को देख था।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups