क्या है व्हाइट लाइन लाइफलाइन अभियान? केरल में पैदल यात्रियों की मौत से क्या है कनेक्शन? केरल में इस वर्ष 851 पैदल यात्रियों की मौत

Wed, Nov 19 , 2025, 12:47 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Pedestrian Fatalities in Kerala: केरल में पैदल यात्रियों (pedestrian fatalities in Kerala) की दुर्घटना में मौत के मामलों में बढ़ोतरी पर चिंता जतायी गयी है। इस वर्ष 31 अक्टूबर तक पैदल चलने वाले 851 लोगों की मौत दर्ज की गई हैं जिनमें से 218 लोगों की मौत ज़ेबरा क्रॉसिंग (zebra crossings) के दौरान हुई। राज्य पुलिस ने 14 नवंबर से तीन दिवसीय विशेष प्रवर्तन पहल "व्हाइट लाइन लाइफलाइन" का आयोजन किया, जिसका उद्देश्य उन यातायात उल्लंघनों को लक्षित करना था जो पैदल सड़क यात्रियों को खतरे में डालते हैं और इसका उद्देश्य सड़कों को सभी के लिए सुरक्षित बनाना है। अभियान के दौरान, 1,232 लोग यातायात का उल्लंघन (target traffic violations) करते हुए पकड़े गए, जिन पर कुल 2,57,760 रुपये का जुर्माना लगाया गया।  कुल 32,116 वाहनों की जांच की गयी और 182 मामलों को आगे की कार्रवाई के लिए अदालत भेज दिया गया है।

व्हाइट लाइन लाइफलाइन का मुख्या उद्देश्य 
"व्हाइट लाइन लाइफलाइन" नामक इस पहल का मुख्य उद्देश्य पैदल यात्री क्रॉसिंग पर गति कम न करना, तेज़ गति से वाहन चलाना और पैदल यात्रियों को रास्ता न देना जैसे प्रमुख अपराधों पर केंद्रित था। अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख चौराहों, उच्च जोखिम वाले दुर्घटना क्षेत्रों और व्यस्त पैदल यात्री गलियारों में प्रवर्तन दल तैनात किए गए थे। अधिकारियों ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य न केवल नियमों का पालन कराना था बल्कि वाहन चालकों में जागरूकता बढ़ाना भी था। सड़क उपयोगकर्ताओं को ज़ेबरा क्रॉसिंग का सम्मान करने और सुरक्षित ड्राइविंग के नियमों का पालन करने की आवश्यकता के बारे में बताया गया।

प्रशासन ने राजमार्ग गश्त इकाइयों एवं प्रवर्तन दस्तों को नियमित निरीक्षण जारी रखने का निर्देश दिया गया है तथा बार-बार उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की योजना बनाई गई है। आम लोग असुरक्षित ड्राइविंग या उल्लंघन की सूचना शुभयात्रा हेल्पलाइन 9747001099 पर दे सकते है। ये प्रयास पुलिस महानिरीक्षक, यातायात एवं सड़क सुरक्षा प्रबंधन के निर्देश पर, जिला पुलिस प्रमुखों, क्षेत्रीय यातायात पुलिस अधीक्षकों और राज्य र की प्रवर्तन टीमों के सक्रिय समन्वय से किए गए।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups