भाजपा विधायकों ने विधानसभा गेट के समक्ष दिया धरना

Tue, Mar 08 , 2022, 11:57 AM

Source : Uni India

रांची, 08 मार्च (हि. स.)। झारखंड विधानसभा बजट सत्र के सातवें दिन मंगलवार को भी भाजपा विधायक विधानसभा गेट (BJP MLA Assembly Gate) के समक्ष धरना पर बैठ गए। इस दौरान भाजपा विधायक अपने हाथों में तख्तियां लिए हुए थे और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Chief Minister Hemant Soren) के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। तख्तियों पर लिखा हुआ था कि पत्थर लुटवा हेमंत सरकार इस्तीफा दो, बालू लुटवा हेमंत सरकार इस्तीफा दो, बालू लुटवा हेमंत सरकार (Government) हाय हाय सहित अन्य शामिल हैं। इस अवसर पर भाजपा विधायक बिरंची नारायण, अमर कुमार बाउरी सहित अन्य धरना पर बैठे हुए थे। वहीं दूसरी ओर आजसू विधायक लंबोदर महतो भी धरना पर बैठे रहे। वह 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति लागू करने की मांग कर रहे थे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups