Legislative Party Leader Election: भाजपा विधायक दल के नेता का चुनाव 19 नवम्बर को होगा

Mon, Nov 17 , 2025, 04:12 PM

Source : Uni India

पटना: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल (Dilip Jaiswal) ने सोमवार को कहा कि विधानसभा में विधायक दल का नेता चुनने (Legislative Party Leader Election) के लिए पार्टी के विधायकों की बैठक 19 नवंबर को सुबह 10:00 बजे होगी। जायसवाल ने कहा कि केंद्रीय पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में विधायक दल की बैठक कल आयोजित की जाएगी, जिसमें भाजपा विधायक दल का नेता चुना जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की बैठक में गठबंधन के विधायक दल का नेता चुना जाएगा। उल्लेखनीय है को आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) ने राजपाल से मुलाकात की है और नई सरकार के गठन पर चर्चा की है।

इस नई सरकार के स्वरुप को लेकर राजग के घटक दलों की अंदरूनी तथा आपस में बैठक भी जारी है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और बिहार में भाजपा के राजनीतिक मामलों के प्रभारी विनोद तावड़े से राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) एक प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा और हिंदुस्तानी आवामी मोर्चा (हम) के प्रमुख जीतन राम मांझी की मुलाकात हुई है। मांझी और कुशवाहा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर इसकी पुष्टि भी की है। इससे पहले लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने अपने विधायक दल के नेता के रूप में राजू तिवारी के नाम की घोषणा की थी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Bangladesh Crisis: शेख हसीना पर अदालती फैसला आज, 'गोली मारो' के आदेश प्रसारित, और पूर्व प्रधानमंत्री का भावुक ऑडियो संदेश वायरल
रूस ने यूक्रेन के 36 ड्रोन को मार गिराया! पत्नी से विवाद के बाद पति ने पीया कीटनाशक, यादव ने की खट्टर से मुलाकात; जानिए देश- विदेश की खबरें
Delhi AQI Updates: राजधानी में छाई जहरीली धुंध की घनी परत! एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में, जीआरएपी तीन लागू किया गया
Piles of garbage: कचरा प्रबंधन टेंडर ठप, बैतूल में उठा बदबू-बीमारी का खतरा; क्षेत्रवासियों ने कलेक्टर से की कचरा तत्काल दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग 
Road Accident in Saudi Arabia: सउदी अरब में भीषण बस दुर्घटना! बस और डीजल टैंकर की टक्कर में 42 भारतीय हज यात्रियों की मौत; मक्का की यात्रा के बाद मदीना जा रही थी बस

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups