अभिनेत्री दिशा पाटनी के पिता को मिला शस्त्र लाइसेंस

Sun, Nov 16 , 2025, 01:54 PM

Source : Uni India

बरेली। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में बरेली (bareilly) निवासी बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी (Bollywood actress Disha Patni) के पिता जगदीश पाटनी (Father Jagdish Patni) को जिला प्रशासन ने शस्त्र लाइसेंस जारी कर दिया है।
दिशा पाटनी के पैतृक आवास पर पिछले दिनों 11 एवं 12 सितंबर को फायरिंग हुई थी। इसके बाद जगदीश पाटनी जिलाधिकारी से मिले थे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने जगदीश पाटनी को सुरक्षा का आश्वासन दिया था। फायरिंग करने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार सक्रिय हुई और 19 सितंबर पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश मारे गए थे।
बरेली के जिलाधिकारी अवनीश सिंह ने बताया कि जगदीश पाटनी उनसे मिले थे और उन्होंने आवास पर हुए हमले के मद्देनजर शस्त्र लाइसेंस का आग्रह किया था।
उन्होंने बताया जगदीश पाटनी को रिवाल्वर/पिस्टल लाइसेंस सभी औपचारिकताओं बाद स्वीकृत किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली अनुराग आर्य ने बताया कि दिशा पाटनी के पिता के आवास पर सुरक्षा बरकरार रहेगी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups