अयोध्या: मुक्कों की बरसात से के.एस.ई. कप की बॉक्सिंग रिंग गूंजती दिखाई दी। सहादतगंज स्थित सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल के परिसर में शनिवार को मुक्केबाजों ने अपने जोश व ताकत का प्रदर्शन किया। के.एस.ई. कप सीनियर पुरुष बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल मुकाबलो की शुरुआत रुदौली विधायक रामचन्दर यादव ने खिलाड़ियों का हाथ मिलवाकर की।
मुकाबलों में 20 जोड़ी खिलाड़ियों ने अलग-अलग भार वर्गों में अपने दमखम का प्रदर्शन किया। रिंग में उतरे खिलाड़ियों के हर पंच पर दर्शक तालियों से हौसला बढ़ाते नजर आए। कहीं दाएं हुक ने विरोधी को झकझोर दिया तो कहीं मुक्के के तेज प्रहार ने पल भर में मैच का रुख बदल दिया। विधायक रामचन्दर यादव ने कहा कि खेल शरीर और मन दोनों को मजबूत बनाते हैं। बॉक्सिंग जैसा खेल युवाओं में साहस, अनुशासन और आत्मविश्वास भरता है। हमारे खिलाड़ियों में वह जज़्बा दिखता है जो अयोध्या को खेल जगत में नई पहचान दिला सकता है।
के.एस.ई. कप के सेमीफाइनल मुकाबलों में 48 किलोभार वर्ग में राजस्थान के देवेन्द्र सिंह सोलंकी ने उत्तर प्रदेश के गुलफाम व पंजाब के निर्मल ने जम्मू और कश्मीर के सीतू को हराया। 51 किलोभार वर्ग में जम्मू और कश्मीर के आशू ने पश्चिमी बंगाल के शेखर कुमार को व तमिलनाडु के सीबी वाघीसे ने पंजाब के रिषभ को पराजित किया। 54 किलोभार वर्ग में पंजाब के मनोज कुमार ने हिमाचल प्रदेश के अभय कुमार व उत्तर प्रदेश के जीतेन्द्र कुमार ने महाराष्ट्र के वैभानसदानंद साबले को हराया।
57 किलोभार वर्ग में जम्मू-कश्मीर के सचिन ने दिल्ली के बादल कुमार को, पंजाब के लवप्रीत सिंह ने उड़ीसा के सुशील कुमार एक्का पराजित किया। 60 किलोभार में यूपी के मोहित ठाकुर पंजाब के नितिन कुमार व जम्मू-कश्मीर के धर्मेन्दर ने बिहार के आदित्य कुमार को हराया। 63.5 किलोभार वर्ग में यूपी के नितेश कुमार ने महाराष्ट्र के शिवम विकासमोरे व जम्मू कश्मीर के शुभम ने पंजाब के रविदीप सिंह को पराजित किया। 67 किलोभार वर्ग में हरियाणा के प्रवीण कुमार ने तमिलनाडु के विनू वी व जम्मू-कश्मीर के महेश ने पंजाब के जैलेश पाण्डेय को हराया। 71 किलोभार वर्ग में जम्मू-कश्मीर के यशपाल ने आंध्र पदेश के जोगिन्दर व हरियाणा के कृष ने असम के रोशन को पराजित किया।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Nov 10 , 2025, 07:58 AM