किसान आंदोलन फिर शुरू हो सकता है: टिकैत

Mon, Mar 07 , 2022, 07:24 AM

Source : Uni India

हिसार, 07 मार्च (वार्ता) किसान नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने आज आरोप लगाया कि किसानों के साथ केंद्र सरकार ने केवल डिजिटल समझौता किया है और लिखित में नहीं मिलता तो किसान आंदोलन फिर शुरू किया जा सकता है।
श्री टिकैत यहां फतेहाबाद में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जल्द ही एक कमेटी का गठन किया जाएगा और आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों को फसल पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) देने के लिए कमेटी गठन करने समेत किसी आश्वासन का पालन नहीं किया।
उन्होंने दावा किया कि पांच राज्यों के चुनावों के 10 मार्च को आ रहे नतीजों से साबित हो जाएगा कि जनता भारतीय जनता पार्टी से नाराज है। श्री टिकैत ने कहा कि एक तरफ यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्र फंसे हुए हैं, दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां चुनाव रैलियां कर रहे हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups