मुंबई। देश का विदेशी मुद्रा (foreign exchange reserves) भंडार 31 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह के दौरान 5.623 अरब डॉलर घटकर 689.733 अरब डॉलर रह गया और इससे लगातार तीन सप्ताह की गिरावट में विदेशी मुद्रा भंडार 21.869 अरब डॉलर घट चुका है। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार इससे पहले 24 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में यह 6.925 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 695.355 अरब डॉलर पर रहा था। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के 07 नवंबर को जारी आंकड़ों के अनुसार, गत 31 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 1.957 अरब डॉलर घटकर 564.591 अरब डॉलर रह गया।
इसमें अमेरिकी डॉलर (US dollar) के अलावा जापानी येन, यूरो और ब्रितानी पाउंड को शामिल किया जाता है। डॉलर के सापेक्ष विनिमय दर के आधार पर इनका मूल्य तय होता है। आलोच्य सप्ताह के दौरान स्वर्ण भंडार 3.81 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 101.726 अरब डॉलर पर आ गया। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 16.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.772 अरब डॉलर पर और विशेष आहरण अधिकार 1.9 करोड़ डॉलर की गिरावट के साथ 18.644 अरब डॉलर पर रहा।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Nov 09 , 2025, 11:36 AM