India-EU Reaffirm Commitment to Trade: भारत-यूरोपीय संघ ने व्यापार, संतुलतिव्यापार समझौते के प्रति प्रतिबद्धता जतायी!

Sat, Nov 08 , 2025, 09:12 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

नयी दिल्ली: भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच मुक्त व्यापार (एफटीए) समझौता वार्ताओं का दिल्ली में पांच दिन चला दौर शुक्रवार को पूरा हुआ जिसमें दोनों पक्षों ने एक "व्यापक और संतुलित व्यापार समझौते के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।"

ईयू के वार्ताकार भारत में अपने समकक्ष आधिकारियों के साथ वार्ता के लिए तीन से सात नवंबर तक राजधानी में थे। वाणिज्य मंत्रालय की शुक्रवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार इस दौरान दोनों पक्षों ने एक व्यापक, संतुलित और पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापार समझौते की दिशा में वार्ता को आगे बढ़ाने के प्रयासों को आगे बढ़ाया।

इस दौरान विचार-विमर्श में परस्पर वस्तुओं और सेवाओं , निवेश के नियमों, व्यापार प्रक्रिया, स्वस्थ विकास की मान्यताओं, वस्तु के उद्गमके नियम और व्यापार में तकनीकी बाधाओं सहित कई विषयों पर चर्चा की गयी। इस दौर के एक खंड में वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने यूरोपीय आयोग की व्यापार महानिदेशक सबाइन वेयंड के साथ विस्तृत बैठकें कीं, ताकि वार्ता के विभिन्न चरणों में हुई प्रगति का जायजा लिया जा सके।

विज्ञप्ति के अनुसार इसी दौरान पांच-छह नवंबर समीक्षा बैठकों में व्यापार समझौते के प्रमुख लंबित मुद्दों की समीक्षा की गई। दोनों पक्षों ने एक संतुलित व्यापार समझौता प्राप्त करने की दिशा में प्रयासों को और तेज़ करने पर सहमति व्यक्त की।

वाणिज्य सचिव ने लाभों के निष्पक्ष और संतुलित वितरण को सुनिश्चित करते हुए आर्थिक वृद्धि और विकास को बढ़ावा देने वाले परिणाम प्राप्त करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि की। उन्होंने यूरोपीय संघ के कार्बन कर ( कार्बन सीमा समायोजन तंत्र (सीबीएएम) और यूरोप में इस्पात बाजार के बारे में प्रस्तावित नये नियमों सहित सहित वहां उभरते नये नियामक और उपायों के कार्यान्वयन में स्पष्टता और निश्चितता की आवश्यकता पर भी बल दिया।

विज्ञप्ति के अनुसार दोनों पक्षों ने कई वार्ता क्षेत्रों में हुई ठोस प्रगति पर संतोष व्यक्त किया और सकारात्मक गति को बनाए रखने पर सहमति व्यक्त की। चर्चाओं से मतभेदों को कम करने में मदद मिली और कई मुद्दों पर आम सहमति बनी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai Feriwala Attack on BMC Workers: बिना इजाज़त कार्रवाई  करने गए BMC अधिकारियों पर फेरीवालों का हमला! पीट-पीटकर मारा, कांदिवली में चौंकाने वाला सीन
Breaking News: आगर-मालवा नगर परिषद कार्यालय में लगी आग! कंटेनर की टक्कर से स्कार्पियो चालक की मौत, गोली मारकर आत्महत्या, पढ़ें देश- प्रदेश की खबरें एक क्लिक में
Trains Were Crowded after Holi: तीन दिन के लिए रेलवे और यात्रियों की अग्निपरीक्षा! होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, ट्रेनो में जगह नहीं
अमेरिकी-इजरायली हमलों में 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत! ईरान के प्रतिनिधि  इरावानी ने कहा कि 180 बच्चों की मौत और 20 स्कूलों को नुकसान 
बिहार के चार जिलों में बनेंगे नए थाना भवन! बेगूसराय में होगा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निर्माण, 46.34 करोड़ रुपये की स्वीकृति : सम्राट चौधरी

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups