Bihar Assembly elections: संपत्ति शून्य और हौसला अनंत, गरीब प्रत्याशियों ने पेश की लोकतंत्र की नई मिसाल!

Wed, Nov 05 , 2025, 07:37 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly elections) के दूसरे चरण में जहां करोड़ों और अरबों की संपत्ति वाले उम्मीदवार सुर्खियों में हैं, वहीं कुछ ऐसे प्रत्याशी भी हैं जिन्होंने लोकतंत्र की असली भावना को जीवंत कर दिया है। भागलपुर जिले के पीरपैंती विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के उम्मीदवार सुनील कुमार चौधरी ने अपनी कुल संपत्ति शून्य घोषित कर सबका ध्यान खींचा है। अति- सीमित संसाधनों के बावजूद चुनावी मैदान में उतरने का उनका साहस इस बात का प्रमाण है कि राजनीति आज भी आम जनता के बीच से निकले लोगों की हो सकती है।

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, सबसे कम संपत्ति वाले प्रत्याशियों की सूची में सुरेश राजवंशी, मूलनिवासी समाज पार्टी के प्रत्याशी हैं, जो गया जी जिले के वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। उनकी कुल संपत्ति मात्र 1,100 बताई गई है, जिसमें 1,100 रुपये की चल संपत्ति और अचल संपत्ति शून्य है। इस सूची में अगला नाम पंकज कुमार राम, निर्दलीय प्रत्याशी, मधुबनी जिले के बेनीपट्टी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में हैं। 

राजमंगल प्रसाद, निर्दलीय उम्मीदवार, पूर्वी चंपारण जिले के पिपरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके पास भी 2,000 रुपये की कुल संपत्ति घोषित है, जिसमें अचल संपत्ति शून्य है। इन उम्मीदवारों ने अपनी आर्थिक सीमाओं के बावजूद लोकतंत्र के इस महापर्व में भागीदारी कर यह संदेश दिया है कि राजनीति सिर्फ धनबल वालों की नहीं, बल्कि जनबल और ईमानदारी की भी हो सकती है। ये गरीब प्रत्याशी जनसंपर्क, विश्वास और सादगी को अपना चुनावी हथियार बनाये हुये हैं और तनकर चुनावी मैदान में डटे हुये हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups