धान और गेहूं पर किसानों को एमएसपी के उपर बोनस, पैक्स और व्यापार मंडल के अध्यक्षों को जनप्रतिनिधि का दर्जा: तेजस्वी

Tue, Nov 04 , 2025, 01:48 PM

Source : Uni India

पटना: बिहार विधानसभा (Bihar Assembly) में नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव ने मंगलवार को कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार आने के बाद किसानों को धान और गेहूं की फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के उपर बोनस दिया जाएगा, साथ ही खेतों की सिंचाई पर खर्च होने वाली बिजली मुफ्त कर दी जाएगी। इसके साथ ही विधानसभा में नेताप्रतिपक्ष ने यह भी कहा कि उनकी सरकार बनने के बाद 'पैक्स और व्यापार मंडल के अध्यक्षों को जनप्रतिनिधियों का दर्जा दे दिया जाएगा। 

यादव ने आज एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बिहार में किसानों को धान और गेहूं की फसल एमएसपी से भी कम कीमत पर बेचनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन ने यह प्रण किया है कि उनकी सरकार बनते ही सुनिश्चित किया जाएगा कि बिहार के किसानों से धान और गेंहू एमएसपी पर खरीदा जाए और साथ ही उन्हें प्रति क्विंटल के हिसाब से बोनस भी दिया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों को एमएसपी से उपर धान की सरकारी खरीद पर प्रति क्विंटल 300 और गेँहू पर 400 रुपए बोनस दिया जाएगा। उन्होने कहा कि इसके अलावा खेती की सिंचाई के लिए प्रयोग की जाने वाली बिजली भी फ्री कर दी जाएगी। 

उन्होंने यह भी कहा कि जनता के बीच काम करने वाले पैक्स और व्यापार मंडल के अध्यक्षो को जनप्रतिनिधि का दर्जा दिया जाएगा। राजद के नेता ने अपनी घोषणाओं के क्रम में कहा कि उन्होंने पहले ही माई-बहन मान योजना के तहत ढाई हजार प्रतिमाह महिलाओँ की घोषणा कर रखी है और 14 नवंबर मकर संक्रांति को उनकी सरकार की घोषणा होने के बाद सभी के खाते में एक साल की राशि तीस हजार रुपये एकमुश्त भेज दी जाएगी। यादव ने कहा कि उनकी सरकार बनने के बाद सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को पुनः लागू किया जायेगा। 

उन्होंने कहा कि सरकारी पुलिस और स्वास्थ कर्मियो के बेतरतीब ट्रांसफर की वजह से उन्हें बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार नियम बना देगी कि ऐसे कर्मियों को सिर्फ 70 किलोमीटर के दायरे में ही ट्रांसफर किया जाए। महागठबंधन के नेता ने जीविका दीदियों से जुड़े अपने पुराने वादे को भी दुहराया, जिसमें सीएम जीविका दीदियों को प्रतिमाह तीस हजार, अन्य जीविका दीदियों को दो हजार अतिरिक्त और सभी को पांच लाख के बीमा के साथ कर्ज ली हुई राशि पर ब्याज से मुक्ति की बात कही गई है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups