Ranji Delhi: अजय रोहेरा और पुनीत दाते ने पुड्डुचेरी को दिलाइ बड़ी बढ़त!

Mon, Nov 03 , 2025, 07:28 PM

Source : Uni India

नयी दिल्ली। अजय रोहेरा (151) की शतकीय, जयंत यादव (71) और अमन खान (66) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर पुड्डुचेरी ने रणजी ट्राफी एलीट ग्रुप डी मुकाबले तीसरे दिन सोमवार को दिल्ली के खिलाफ 481 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर 187 रनों की बड़ी बढ़त हासिल कर ली। दिन का खेल समाप्त होने के समय दिल्ली ने दूसरी पारी में 23 ओवरों में बिना कोइ विकेट खोए 76 रन बना लिये है। हालांकि वह अभी 111 रन पीछे है। अर्पित राणा (नाबाद 40) और सनत सांगवान (नाबाद 24) क्रीज पर मौजूद है।

पुड्डुचेरी ने कल के चार विकेट पर 240 रनों से आगे खेलना शुरु किया। आज यहां सुमित माथुर ने अमन खान (66) को आउटकर दिल्ली को पांचवी सफलता दिलाई। इसके बाद सिमरजीत सिंह ने अजय रोहेरा को अपना शिकार बना लिया। अजय रोहेरा ने 205 गेंदों में 19 चौके लगाते हुए 151 रनों महत्वपूर्ण की पारी खेली। पुड्डुेचरी का सातवां विकेट जयंत यादव (71) के रूप में गिरा। उन्हें सुमित कुमार ने आउट किया। पुनीत दाते (26) और गौरव यादव (पांच) को ऋतिक शौकीन ने आउट किया। 118वें ओवर की पहली गेंद पर सुमित माथुर ने कप्तान सागर उदेशी (25) को आउटकर पुड्डुचेरी का पारी का 481 के स्कोर पर अंत कर दिया।

दिल्ली के लिए ऋतिक शौकीन, सुमित माथुर और सिमरजीत सिंह (Sumit Mathur and Simarjeet Singh) ने तीन-तीन विकेट लिये। सुमित कुमार ने एक बल्लेबाज को आउट किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली के लिए र्पित राणा और सनत सांगवान की सलामी जोड़ी ने सधी हुई शुरुआत करते हुए बिना कोई विकेट खोए स्टंप के समय 23 ओवरों में 76 रन बना लिये है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us
HAMARA MAHANAGAR SPECIALS
Mumbai Feriwala Attack on BMC Workers: बिना इजाज़त कार्रवाई  करने गए BMC अधिकारियों पर फेरीवालों का हमला! पीट-पीटकर मारा, कांदिवली में चौंकाने वाला सीन
Breaking News: आगर-मालवा नगर परिषद कार्यालय में लगी आग! कंटेनर की टक्कर से स्कार्पियो चालक की मौत, गोली मारकर आत्महत्या, पढ़ें देश- प्रदेश की खबरें एक क्लिक में
Trains Were Crowded after Holi: तीन दिन के लिए रेलवे और यात्रियों की अग्निपरीक्षा! होली के बाद रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, ट्रेनो में जगह नहीं
अमेरिकी-इजरायली हमलों में 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत! ईरान के प्रतिनिधि  इरावानी ने कहा कि 180 बच्चों की मौत और 20 स्कूलों को नुकसान 
बिहार के चार जिलों में बनेंगे नए थाना भवन! बेगूसराय में होगा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निर्माण, 46.34 करोड़ रुपये की स्वीकृति : सम्राट चौधरी

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups